फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The voice of women's power resonated from the Prathama platform.

Lucknow News: प्रथमा के मंच से गूंजा नारी शक्ति का स्वर

Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The voice of women's power resonated from the Prathama platform.
प्रथमा के मंच से गूंजा नारी शक्ति का स्वर
लखनऊ। किसी एक महिला की सफलता तभी बड़ी बनती है जब वह अपने पीछे आ रही दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता आसान करे। आगे बढ़ चुकी महिलाओं को पीछे आ रही महिलाओं का हाथ थामकर उन्हें आगे बढ़ाना होगा। महिला सशक्तीकरण की इसी सोच को सोमवार को अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आयोजित प्रथमा-2026 कार्यक्रम में नया स्वर मिला। हजरतगंज स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अमर उजाला प्रथमा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति मिशन को आगे बढ़ा रहा है। आज देश में नारी सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब नारी शक्ति दिखाई देने लगी है। महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं और निडर होकर अपनी बात रख रही हैं। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बस इतना करना है कि जो महिलाएं हमारे पीछे आ रही हैं, उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे बढ़ाना होगा। परिवार और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे चलना होगा। उन्होंने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए बड़ों के आशीर्वाद और महत्वता के बारे में भी बात की। उनके संदेश में सफलता के साथ सहयोग और अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पर जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले पढ़ती हूं अमर उजाला
बेबी रानी मौर्य ने अमर उजाला की खबरों और पहलों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर रोज करीब चार-पांच अखबार उनके यहां आते हैं लेकिन वह सबसे पहले अमर उजाला खोलकर पढ़ती हैं, क्योंकि इसमें खबरें अच्छी आती हैं।


इनका हुआ सम्मान
चिकित्सा में डॉ. शेफाली गौतम, प्रो. सीमा मल्होत्रा, डॉ. अरमीन अहमद, गीतांशु वर्मा, डॉ. अंजलि सोमानी, डॉ. हिना अली, डॉ. मेजर मृदुला, डॉ. प्रतिभा सिंह व डॉ. वंदना मिश्रा, प्रशासन में डॉ. भावना मिश्रा, अमिता गर्ग, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी व आराधना चतुर्वेदी, व्यवसाय में सलोनी बद्री, किरन गुप्ता व ममता गुप्ता, निशा सिंह-पुलिस, गजल फारूक-कानूनी सलाहकार, डॉ. स्वाति त्रिपाठी-वैज्ञानिक, निमिशा सोनकर-सामाजिक कार्य, प्रियंका शैली त्रिपाठी-क्रिकेटर, गुरकीरत कौर-शिक्षा, आराधना सिंह सिकरवार-एनजीओ, दीप्ती चौहान-उद्यमी और शिक्षा में कुसुम बत्रा, मांडवी त्रिपाठी।

प्रथमा के मंच से गूंजा नारी शक्ति का स्वर

प्रथमा के मंच से गूंजा नारी शक्ति का स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed