फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: 31,000 aspirants in the second special phase as well.

एकेटीयू: दूसरे विशेष चरण में भी 31 हजार दावेदार

Tue, 01 Sep 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
AKTU: 31,000 aspirants in the second special phase as well.
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की बीटेक प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दूसरे चरण में लगभग 31 हजार छात्रों ने प्रवेश के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया है। इसमें सर्वाधिक 12वीं पास अभ्यर्थी हैं। इस चरण का सीट अलॉटमेंट दो सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बीटेक प्रवेश की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चलाई जा रही है। हालांकि मुख्य चरण की काउंसिलिंग से विश्वविद्यालय में 23 हजार ही प्रवेश हुए। पहले विशेष चरण में 35 हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 26 हजार को सीट भी अलॉट हुई थी। इन अभ्यर्थियों ने अपने कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करा ली है।
विज्ञापन


इसके बाद आखिरी विशेष चरण में भी 31 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसकी प्रक्रिया 30 अगस्त देर रात तक समाप्त हुई है। ऐसे में विश्वविद्यालय को इस चरण में भी काफी प्रवेश की उम्मीद है। इसका सीट अलॉटमेंट दो सितंबर को जारी होगा। तीन से सात सितंबर तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। इस तरह विश्वविद्यालय काउंसिलिंग से होने वाले प्रवेश में पिछले साल के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed