{"_id":"595a85f74f1c1b26518b456e","slug":"upsssc-applicants-protest-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव, कई घायल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव, कई घायल, तस्वीरें
Tue, 04 Jul 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी विधानभवन के सामने सड़क जामकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस पर नाराज अभ्यर्थियों ने बापू भवन चौराहे पर पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
2 of 7
इस बीच, एक अभ्यर्थी ने आत्मदाह का प्रयास भी किया। लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन अभ्यर्थी घायल हुए हैं। जबकि, छह महिलाओं समेत एक दर्जन अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 7
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के चल रहे साक्षात्कार को अनिश्चितकाल के लिए रोके जाने के विरोध में प्रदेश भर से सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थी गत बुधवार से लक्ष्मण मेला मैदान में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सोमवार शाम को मुजीब अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव त्रिवेदी से वार्ता विफल हो जाने के बाद नाराज अभ्यर्थियों ने अलग-अलग समूहों में विधानभवन के सामने पहुंच कर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी जब अभ्यर्थी सड़क पर जमे रहे तो पुलिस ने उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने बापू भवन पहुंच कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा। इस बीच, एक अभ्यर्थी प्रमोद यादव ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।