फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, तीन गंभीर

Sun, 02 Jul 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
 three died in a car accident from faizabad.

राजस्‍थान के मेंहदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घर वाले बाला जी के प्रसाद का इंतजार कर रहे थे, मगर हादसे की खबर से कोहराम मच गया है।



बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट स्थित एक बाइक एजेंसी का मालिक विनोद कुमार सिंह अपनी पत्नी समेत फैजाबाद जिले के रुदौली कोतवाली के नारायण गन हाउस व नारायण रेस्टोरेंट का मालिक सरोज साहू, उसके ढाबे का कुक मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव का राजकुमार व अपनी बाइक एजेंसी के कर्मी शिव प्रताप यादव समेत छह लोग शुक्रवार को मेंदहीपुर राजस्थान बाला जी का दर्शन-पूजन करने गए थे।

 three died in a car accident from faizabad.

लौटते समय रविवार को तेजरफ्तार कार कानपुर के बिल्लौर थाना क्षेत्र में एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी विनोद सिंह चला रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 three died in a car accident from faizabad.

इन लोगों की हुई मौत
मृतकों में जिले के मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव निवासी राजकुमार (34) पुत्र रघुनंदन, रुदौली निवासी सरोज साहू (32) पुत्र शत्रुघन व बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली अंतर्गत दिलोना गांव निवासी शिव प्रताप यादव उर्फ दारा (24) पुत्र स्व. लखराज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 three died in a car accident from faizabad.

वहीं, दुर्घटना में घायल विनोद कुमार सिंह पुत्र दुखहरण सिंह निवासी मालिनपुर कोतवाली रामसनेही घाट बाराबंकी, आराधना सिंह पत्नी विनोद कुमार व दिलीप पुत्र रामदास निवासी रामसनेहीघाट बाराबंकी का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed