{"_id":"66b0409abb7a2313f70cb550","slug":"up-weather-updates-imd-predict-heavy-rain-alert-many-places-in-up-today-easterly-winds-blow-at-a-speed-of-30-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश... मौसम विभाग का नया अपडेट; तेज हवा चलने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश... मौसम विभाग का नया अपडेट; तेज हवा चलने से मिली राहत
Mon, 05 Aug 2024 08:37 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट भी दिया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में पांच से छह अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है।
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रविवार को हवाओं का रुख बदला सा रहा। पूरे यूपी में तेज रफ्तार हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर इलाकों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक रही। इस दौरान जगह-जगह से पेड़ गिरने, होर्डिंग गिरने की सूचनाएं भी मिलती रहीं।
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने आज भी तेज हवा और बुंदेलखंड एवं तराई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में काले घने बादल डेरा डाले रहे। छुट्टी के दिन ये सुहाना मौसम किसी बोनस से कम नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। झांसी, कानपुर, फुरसतगंज, लखनऊ समेत कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। जबकि इटावा में 17 मिमी, झांसी में 20.4 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बादल-बारिश और हवा का असर तापमन पर दिखा।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। हमीरपुर में 29.2, गोरखपुर में 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से लेकर 36डिग्री के बीच रहा। कई हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से कम दर्ज हुआ।