फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस भर्ती: 300 अंकों की होगी लिखित परीक्षा, माइनस मार्किंग भी होगी, यहां पढ़ें सारी जानकारी

Fri, 19 Oct 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Oct 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
UP police recruitment 300 marks will be written test
भर्ती बोर्ड की नियमावली के अनुसार भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। आवेदन और परीक्षा के बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और फिर अंत में दौड़ कराने के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नियमावली के मुताबिक भर्ती के लिए जो अर्हताएं होंगी उसमें 1 जुलाई 2018 को अभ्यर्थी की आयु 18 साल से कम नहीं और 22 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और इंटर पास हो या सरकार की ओर से उसके समकक्ष कोर्स पास करना होगा। आवेदन केवल आनलाइन होगा और एक से अधिक बार किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

300 अंकों की होगी लिखित परीक्षा, माइनस मार्किंग भी होगी

UP police recruitment 300 marks will be written test
नई नियमावली के तहत लिखित परीक्षा 300 अंक की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता का प्रश्न शामिल होगा। किसी सवाल का जवाब गलत देने पर माइनस मार्किंग की जाएगी। वहीं शारीरिक परीक्षा में पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होंगे परीक्षा केंद्र

UP police recruitment 300 marks will be written test
- फोटो : ani
अरविंद कुमार ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी में शुरू हुई 41520 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी 15 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जून में निरस्त हुई द्वितीय पाली की परीक्षा 25 और 26 को होनी है। उन्होंने बताया कि 18 और 19 जून को उक्त पदों के लिए हुई परीक्षा के दोनों दिन इलाहाबाद और एटा के एक-एक सेंटर पर गलती से दूसरी पाली का प्रश्नपत्र पहली पाली में खोल दिया गया था। जिसके बाद दोनों दिनों की द्वितीय पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police recruitment 300 marks will be written test
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि 25 अक्तूबर को एक पाली में दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे के मध्य और 26 अक्तूबर को दो पाली में 10 से 12 और 3 से 5 बजे के बीच परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा 16 जिलों के 482 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हर पाली में 3.25 लाख अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में तीन दिन पहले भर्ती बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। लिखित परीक्षा का परिणाम 1 दिसंबर को और चयन सूची (अंतिम परिणाम) 15 दिसंबर को घोषित होगा।
 
विज्ञापन

हर सेंटर पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

UP police recruitment 300 marks will be written test
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी और कई स्तर की चेक लिस्ट तैयार की गई है। जनपद स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को ब्रीफ किया जा चुका है। इसके अलावा एसटीएफ को जिम्मेदारी दी गई है जो इससे जुड़े हर पहलू पर नजर रखेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed