फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया: युवाओं के लिए बुरी खबर, विभाग और बोर्ड की बढ़ी टेंशन

Fri, 19 Oct 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 19 Oct 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Home department issues complete program of police recruitment process in uttar pradesh
गृह विभाग ने पुलिस में भर्ती प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम भले ही जारी कर दिया हो लेकिन तयशुदा समय में भर्ती प्रक्रिया पूरी करना विभाग और भर्ती बोर्ड  दोनों के लिए आसान नहीं होगा। गृह विभाग और पुलिस व भर्ती बोर्ड ने मिलकर नौ महीने में पूरी प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम तय किया है। यह महकमे और बोर्ड के लिए चनौती इस लिए होगी क्योंकि इसी अवधि में कुंभ मेला, लोकसभा चुनाव, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, बीटीसी और टीईटी की परीक्षाएं होनी है।

बड़ा सवाल कैसे दिलाएंगे प्रशिक्षण

Home department issues complete program of police recruitment process in uttar pradesh
पुलिस विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षण दिलाने की होगी। मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 9 संस्थान हैं जहां की क्षमता 5790 है। हालांकि क्षेत्रीय और अस्थायी ट्रेनिंग व दूसरे प्रदेश व केंद्रीय एजेंसियों के ट्रेनिंग सेंटरों पर मिलाकर मौजूदा समय में 29000 सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाए जाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जालौन और सुल्तानपुर में नए प्रशिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं जिसका उद्घाटन दीपावली से पहले मुख्यमंत्री करेंगे। प्रमुख सचिव गृह का कहना है कि इसके लिए दूसरे राज्यों से भी सहयोग लिया जाएगा।
 

दूर होगी छुट्टी की समस्या

Home department issues complete program of police recruitment process in uttar pradesh
- फोटो : ani
अरविंद कुमार ने बताया कि  मौजूदा समय में छुट्टी की एक बड़ी समस्या इन सिपाहियों के सामने आती है। नए सिपाहियों के आने के बाद से इस समस्या का समाधान हो सकेगा और इन पुलिस कर्मियों को मिड टर्म ट्रेनिंग भी दिलाई जा सकेगी। प्रमुख सचिव गृह का मानना है कि इससे पुलिस और पुलिसिंग में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि नई भर्ती के बाद कम पुलिस की डेड पड़ी 74 कंपनियों को भी जीवित किया जाएगा। मौजूदा समय में 3828 सिपाही पीएसी के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं। इससे कम से कम 30 कंपनी को फौरी तौर पर जीवित किया जाएगा। बाकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य कंपनियों को भी जीवित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही के 97 हजार से अधिक पद हैं खाली

Home department issues complete program of police recruitment process in uttar pradesh
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि मौजूदा समय में सिपाहियों की उपलब्धता कुल 132613 है जबकि पूरे प्रदेश में सिपाहियों के स्वीकृत पदों की संख्या 229660 है। यह स्थिति 24651 सिपाहियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद की है। उन्होंने बताया कि लगभग 97 हजार रिक्त पदों में से 41520 पदों पर दिसंबर के मध्य तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 51216 पदों पर अगले वर्ष जून तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पुलिस में 37575 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। इसमें 2192 निरीक्षक, 7600 उप निरीक्षक, 24651 मुख्य आरक्षी बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन

टीसीएस को दिया गया ठेका, 30 लाख आवेदन आने की संभावना

Home department issues complete program of police recruitment process in uttar pradesh
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए टीसीएस को जिम्मेदारी दी गई है। सभी परीक्षाएं टीसीएस ही कराएगी। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि 25 से 30 लाख तक इन परीक्षाओं में अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीजीपी ने बताया कि जनवरी को 4 से 10 तारीख का पूरा हफ्ता पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान पुलिस भर्ती से संबंधित लगातार परीक्षाएं होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed