Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major action taken for concealing medicine prices; licenses of pharmacies in nine hospitals suspended; kno

यूपी: दवाओं की कीमतें छिपाने पर बड़ी कार्रवाई, नौ अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित; जानिए नए नियम

Sat, 28 Nov 2026 09:01 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Nov 2026 09:01 AM IST
सार

दवाओं और सर्जिकल उपकरणों की कीमतें सार्वजनिक नहीं करने पर एफएसडीए ने नौ निजी अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नए नियमों के तहत फार्मेसियों को मूल्य सूची, फार्मासिस्ट का विवरण और साप्ताहिक भंडार की जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। मरीज क्यूआर कोड से कीमतें देख सकेंगे।

विज्ञापन
UP: Major action taken for concealing medicine prices; licenses of pharmacies in nine hospitals suspended; kno
दवाओं की बिक्री पर बढ़ेगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दवाओं और सर्जिकल उपकरणों की खरीद-बिक्री की मूल्य सूची सार्वजनिक न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को नौ निजी अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। इनमें जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज, ग्लोब मेडिकेयर और शेखर हॉस्पिटल समेत अन्य अस्पताल शामिल हैं।

विज्ञापन


एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एक अक्तूबर को अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की कीमत और अन्य जरूरी जानकारियां सार्वजनिक करने का आदेश दिया था। औषधि निरीक्षकों की जांच में 13 अस्पतालों की फार्मेसियों में इसका पालन नहीं मिला। विभाग ने इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके बावजूद नौ फार्मेसियों में नियमों का पालन नहीं किया तो उनके लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

मेदांता, मैक्स समेत चार अस्पतालों ने दिखाई कीमतें

वहीं, विभाग की चेतावनी के बाद चार बड़े अस्पतालों ने अपनी वेबसाइट और क्यूआर कोड पर मूल्य सूची उपलब्ध करा दी है। इनमें मेदांता की आईपी फार्मेसी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, अपोलोमेडिक्स इंटरनेशनल लाइफसाइंसेज और रीजेंसी हॉस्पिटल शामिल हैं। अब मरीज और तीमारदार क्यूआर कोड स्कैन कर इन अस्पतालों में दवाओं की कीमत देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

फार्मासिस्ट और स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य

एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश ने बताया कि निजी अस्पतालों की फार्मेसियों को सार्वजनिक वेबसाइट बनानी होगी। इस पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस नंबर, लाइसेंस धारक का नाम-पता और नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या व फोटो देना होगा।

साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी सार्वजनिक करना होगा। फार्मेसी काउंटर पर मूल्य सूची और वेबसाइट का लिंक क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
पीटीआर और पीटीसी से मिलेगी कीमतों की जानकारी

फार्मेसियों को दवाओं का प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) भी प्रदर्शित करना होगा। इससे मरीजों को दवा की खरीद और बिक्री की कीमत का पता चल सकेगा। खासकर भर्ती मरीजों के तीमारदार दवाओं पर होने वाले खर्च की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकेंगे।

 

 

चार दिसंबर तक चलेगा अभियान

एफएसडीए का विशेष निरीक्षण अभियान चार दिसंबर तक चलेगा। अब तक प्रदेश के 68 जिलों में 495 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया जा चुका है। नियमों का पालन नहीं करने वालों को सात दिन में जरूरी दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 22(1)(डी) के तहत बिक्री पर रोक समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

 


 

इन अस्पतालों की फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

  • जावित्री हॉस्पिटल : राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर, तेलीबाग।
  • टेंडर पाम : टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी, अर्जुनगंज इकाई, शांति राज मेडिकल्स।
  • अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, आलमबाग।
  • ग्लोब मेडिकेयर, निरालानगर।
  • केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी, अमौसी।
  • शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड और शेखर हार्ट लंग सेंटर, इंदिरानगर।
  • डॉ. केएनएस फार्मेसी, विकास खंड-2, गोमतीनगर।
  • तलवार स्किन फार्मेसी, चर्च रोड, इंदिरानगर।
  • किड्स क्लीनिक इंडिया लिमिटेड, विराजखंड, गोमतीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed