राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। घटनास्थल के भयावह हालात हत्या से पहले हुए संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने किशोर बेटे को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिसेंडी गांव निवासी महिला (45) अपने 18 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। महिला एक आंख से दिव्यांग थीं और घर के बाहर एक गुमटी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। वहीं, उनका बेटा दोनों आंखों से दृष्टिहीन था। कोरोना महामारी के दौरान महिला के दूसरे पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने पति के मकान में बेटे के साथ रह रही थी।
2 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम करीब छह बजे, महिला के बहनोई ने फोन पर बात की। इसी दौरान उन्हें लगा कि किसी ने महिला का फोन छीन लिया है। बहनोई ने तुरंत महिला के रिश्तेदार को फोन कर घर जाकर हाल जानने को कहा। सूचना मिलते ही रिश्तेदार अपने भाई के साथ महिला के घर पहुंचा।
3 of 10
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जब मां-बेटे कहीं दिखाई नहीं दिए, तो दोनों भाई अंदर गए। अंदर का दृश्य अत्यंत विचलित करने वाला था। महिला का शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला, जिसका कुछ हिस्सा कंबल से ढका हुआ था। वहीं, पास में ही उनके बेटे का शव भी बरामद हुआ, जिसका सिर पानी से भरे एक टब में डूबा हुआ था। दोनों के कपड़े फटे हुए थे, जो किसी संघर्ष का संकेत दे रहे थे।
4 of 10
लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी विकास कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालात के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बेटे को पानी भरे टब में डुबाकर मारा गया है, जबकि महिला की भी गला घोंटकर हत्या की गई हो सकती है।
5 of 10
लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में संपत्ति का एंगल, करीबी पर शक
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी गांव में हुई मां-बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में कई अहम बिंदु सामने आए हैं, जिनमें संपत्ति विवाद और मृतक महिला के करीबियों की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घटना के पीछे किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है जो मृतक महिला के पारिवारिक और निजी जीवन से परिचित हो।