फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Delivery Boy Murder: पांच घंटे तक घर में रखी लाश... 10 किमी दूर ले जाकर लगाया ठिकाने; दिल दहलाने वाली कहानी

Tue, 01 Oct 2024 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Oct 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
UP Lucknow Delivery Boy Murder dead body was kept in house for five hours it was taken 10 km away and disposed
Lucknow Delivery Boy Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चिनहट में डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति की हत्या दोपहर करीब पौने तीन बजे की गई। पांच घंटे तक आरोपी लाश घर में रखे रहे। देर शाम साढ़े सात बजे कार में लाश रखकर 10 किलोमीटर दूर ले गए और नहर में फेंक दिया। इस दौरान सड़कों पर काफी ट्रैफिक था। कई पुलिस चौकी और पिकेट पॉइंट पार किए, लेकिन किसी को जरा भी भनक नहीं लगी।


गुमशुदगी दर्ज होने के बाद भरत के भाई ने सीएम और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी कि उनके भाई की तलाश जल्द से जल्द कराई जाए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही पुलिस डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति की लाश को तलाश रही है। अभी मामले में कई और खुलासे होने हैं। 
UP Lucknow Delivery Boy Murder dead body was kept in house for five hours it was taken 10 km away and disposed
Lucknow Delivery Boy Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी आकाश ने बताया कि उससे मोबाइल और कैश छीनने के बाद वहां से धक्का देकर भगाने लगे, लेकिन वह बाहर जाने को तैयार नहीं हो रहा था। जब उसने विरोध किया तो आकाश और गजानन उसको घर के भीतर ले गए। जमकर पीटा और फिर गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह समझ नहीं पा रहे थे कि लाश कैसे ठिकाने लगाएं। 

आकाश बोला कि क्राइम पेट्रोल में कई ऐसे एपिसोड देखे थे जिसमें लाश को नदी आदि में ठिकाने लगाते दिखाया गया था। इसलिए दिमाग में वही आया। इसलिए उसको उसी के बैग में भरा और कार से लेकर जाकर नहर में शव फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, भरत का मोबाइल आरोपी आकाश के कब्जे से बरामद हुआ है।
UP Lucknow Delivery Boy Murder dead body was kept in house for five hours it was taken 10 km away and disposed
Lucknow Delivery Boy Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बदल रहे बयान, शव को टुकड़ों में करने की आशंका
आरोपी आकाश और हिमांशु लगातार बयान बदल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले ही पुलिस ने दोनों को उठा लिया था। तब से दोनों गुमराह करने की कोशिश में लगे थे। लेकिन जब पुलिस ने साक्ष्य सामने रख सख्ती से पूछताछ की तब सोमवार को घटना कबूली। कुछ ऐसी जानकारी सामने आईं, जिससे एक आशंका ये भी है कि कहीं शव के टुकड़े कर बैग में तो नहीं भरे? जब बैग बरामद होगा तभी ये पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lucknow Delivery Boy Murder dead body was kept in house for five hours it was taken 10 km away and disposed
Delivery Boy Murder - फोटो : अमर उजाला
बाइक दूसरे इलाके में खड़ी की
आरोपियों ने वारदात के बाद सुबूत मिटाने की कोशिश की। सबसे पहले भरत की बाइक दूसरे मोहल्ले में खड़ी की। फिर अपने मोबाइल से कॉल लॉग आदि डिलीट किया। उसके बाद शव ठिकाने लगाया। लेकिन, शायद वह भूल गए थे कि कदम-कदम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं। कॉल डिटेल व लोकेशन के जरिए फंस चुके हैं।
विज्ञापन
UP Lucknow Delivery Boy Murder dead body was kept in house for five hours it was taken 10 km away and disposed
Delivery Boy Murder - फोटो : अमर उजाला
फर्श धुली और कार साफ की
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने डिलीवरी बॉय भरत के साथ बेरहमी से मारापीट की थी। पिटाई से भरत को काफी खून भी बहा था। भरत की हत्या के बाद आरोपियों ने फर्श पर फैले खून को साफ किया। आरोपियों ने फर्श पर फैले खून को पानी से धुला। ताकि सबूत न रहें। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के बाद कार की भी साफ-सफाई की थी। ताकि कार में कोई सुबूत बाकी न रहें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed