फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akhilesh Yadav: यूपी में ही रहेंगे अखिलेश, चुनाव लड़ने से किनारा, जानें क्या है सपा अध्यक्ष की पूरी प्लानिंग?

Tue, 23 Apr 2024 03:01 PM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Apr 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will remain in UP, refrains from contesting Lok Sabha elections
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके पीछे सियासी निहितार्थ हैं। वह उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाना चाहते हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बने रहना चाहते हैं।


फ्लैशबैक में जाएं तो अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से विधायक बनने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का पद खुद संभाला। चाचा शिवपाल के साथ आने के बाद नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर कयासबाजी शुरू हुई, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहे। 
UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will remain in UP, refrains from contesting Lok Sabha elections
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव के दौरान उनके आजमगढ़ अथवा कन्नौज से मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और कन्नौज से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित कर उन्होंने इन संभावनाओं पर विराम लगा दिया। हालांकि इसके पीछे रणनीति बताई जा रही है।



 
UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will remain in UP, refrains from contesting Lok Sabha elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र का कहना है कि लोकसभा चुनाव न लड़ कर अखिलेश यादव ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। वह एक लोकसभा सीट पर खुद को बांधने के बजाय पूरे प्रदेश में चुनावी दौरे कर सकेंगे। दूसरी तरफ जनता के बीच मौजूद रहने का संदेश देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will remain in UP, refrains from contesting Lok Sabha elections
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
नेता प्रतिपक्ष के पास कैबिनेट मंत्री की तरह कई अधिकार होते हैं। प्रदेश की सियासत के आधार पर भी नेता प्रतिपक्ष का पद अहम माना जाता है। जबकि सांसद के पास निधि और कुछ विशेषाधिकार ही होते हैं।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav will remain in UP, refrains from contesting Lok Sabha elections
Akhilesh Yadav - फोटो : एएनआई
पारिवारिक एकजुटता की कोशिश
अखिलेश यादव ने कन्नौज से तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारकर पार्टी के अंदर किसी तरह के विरोध को उभरने से रोका है। कन्नौज से पहले डिंपल यादव सांसद थीं, लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद वह मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव लड़ीं, जबकि यहां से तेज प्रताप सांसद रह चुके हैं। ऐसे में मैनपुरी के बदले कन्नौज देकर उन्होंने पारिवारिक एकजुटता का संदेश दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed