फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अनंत नगर योजना के 447 भूखडों का लॉटरी से आवंटन

Mon, 05 Oct 2026 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
अनंत नगर योजना के 447 भूखडों का लॉटरी से आवंटन
विज्ञापन


73 भूखंडों की लॉटरी आज

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को अनंत नगर आवासीय योजना के पांचवे चरण की लॉटरी में 447 भूखंडों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में 7,314 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गईं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। अब मंगलवार को अन्य श्रेणी के भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी।


एलडीए वीसी ने बताया कि अनंत नगर योजना में पहले चार चरणों में लगभग 1700 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है। जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। पांचवें चरण में आशीष खंड के कुल 520 भूखंडों के लिए 09 अगस्त से 09 सितंबर, तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसके सापेक्ष 8,728 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 447 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन किया गया। अब मंगलवार को 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 35 एवं 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 38 भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed