लखनऊ में टीम इंडिया सोमवार शाम को पहुंची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल तीन से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर एक-एक करके निकलने लगे। एयरपोर्ट के बाहर मौजूद प्रशसंक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पुकारने लगे। खिलाड़ियों की तस्वीर लेने के लिए मोबाइल कैमरों के साथ ही मीडिया कैमरों के फ्लैश लाइटें चमक उठीं।
यूपी: लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:27 PM IST
सार
टीम इंडिया सोमवार शाम लखनऊ पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन