Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Major meeting between Akhilesh Yadav and Rahul in Delhi abruptly postponed; speculation begins.

यूपी: अखिलेश यादव और राहुल की दिल्ली में होने वाली बड़ी बैठक अचानक टली, इस बात की होने लगी लगी चर्चा

Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 17 Nov 2026 11:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक टल गई है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी की दिल्ली में प्रस्तावित मुलाकात अब तीन से चार दिन बाद होगी। इस बीच कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा पेश कर चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
UP: Major meeting between Akhilesh Yadav and Rahul in Delhi abruptly postponed; speculation begins.
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर होने वाली अहम बैठक अचानक टल गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात होनी थी। 

विज्ञापन


इसमें गठबंधन के तहत सीटों के तालमेल पर चर्चा की जानी थी, लेकिन अब बैठक को तीन से चार दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अखिलेश सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। बैठक टलने के पीछे सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच चल रही रणनीतिक तैयारी को अहम वजह माना जा रहा है। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद यूपी की 181 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को भी दी रफ्तार

दूसरी तरफ कांग्रेस ने यूपी में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश की सियासी रणनीति को लेकर बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए।

बैठक में अब तक की चुनावी तैयारियों, चुनाव संचालन और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। तय किया गया कि नवंबर के अंत तक सभी कमेटियों की घोषणा कर दी जाए, ताकि दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेश में चुनावी सभाएं शुरू की जा सकें। इन सभाओं में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी। प्रदेश संगठन को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed