अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार
मवैया अग्निकांड के पीड़ितों को राज्य सरकार घर बनाकर देगी। इसके अलावा फौरी राहत के तौर पर सभी पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा।
अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार
मृतक व्यक्ति के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा अग्निकांड में जिनके रिक्शे व साइकिलें जली हैं उन्हें नए रिक्शे व साइकिलें देने का भी ऐलान किया गया है।
अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार
यह घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मवैया चौराहे के निकट श्रम विहार बस्ती में हुए अग्निकांड में प्रभावित करीब 122 परिवारों को 50-50 हजार रुपये तथा इस घटना के मरने वाले सत्तन सैनी के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार
मुख्यमंत्री ने इन परिवारों के सामानों की हुई क्षति को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस अग्निकांड में जिनकी साइकिलें व रिक्शे जलें हैं उन्हें नई साइकिल व रिक्शे देने का फैसला किया है ताकि इनकी रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े।
अग्निकांड पीड़ितों को घर बनाकर बड़ी राहत देगी यूपी सरकार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि घटना स्थल की भूमि विवाद रहित होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को उसी जगह पक्का मकान भी दिया जाएगा। वहां जमीन न उपलब्ध होने पर अन्य किसी स्थान पर उनके लिए मकान बनाए जाएंगे।