फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी हस्तियों ने फिल्म सिटी की स्थापना को खुले दिल से सराहा, योगी के सम्मान में उदित नारायण ने गाया गाना... देखें तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2020 06:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Sep 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Udit Narayan sang a song in honor of CM Yogi adityanath
सीएम के सम्मान में उदित नारायण ने गाना गाया - फोटो : amar ujala
फिल्म जगत की हस्तियों ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की योगी सरकार की घोषणा का खुले दिल से स्वागत किया है। फिल्म सिटी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार को हुई पहली बैठक में फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, गीतकार और संगीतकारों ने एक स्वर में कहा कि उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी अंतरराष्ट्रीय फिल्मोद्योग को आकर्षित करेगी। बैठक में फिल्मी हस्तियों ने फिल्म सिटी को लेकर अपने सुझाव देते हुए इस कार्य में सरकार का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। पार्श्व गायक उदित नारायण ने योगी के सम्मान में गाना गाया और कहा कि योगी ने बहुत कम समय में बहुत खूबसूरत काम किया है। फिल्म सिटी की घोषणा से हम सभी का उत्साहित होना लाजिमी है। मैं 40 साल फिल्म जगत का हिस्सा रहा हूं। इस सपने को साकार करने में अगर मैं भी कुछ योगदान कर सका तो जीवन को धन्य समझूंगा। उदित ने गाया,  योगी कहे.... सच और साहस है जिसके मन में अंत में जीत उसी की रहे। फिल्म लगान के ओ मितवा. ओ मितवा तुझको क्या डर है रे. गीत से जोड़कर योगी के लिए बनाए गए गीत की सभी ने पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी उदित नारायण का योगी के लिए गाया गया गीत बहुत वायरल हुआ।
Udit Narayan sang a song in honor of CM Yogi adityanath
- फोटो : amar ujala
ताजमहल की तरह दुनिया को आकर्षित करेगी फिल्म सिटी
आज का मौका उत्सव का है, मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की क्षमता पर सभी को भरोसा है। फिल्म सिटी यूपी में तो होगी लेकिन पूरी दुनिया इसे अपना मानेगी। यह ताजमहल की तरह ही दुनिया भर को आकर्षित करेगी। इसकी स्थापना की पहली बैठक में आमंत्रित कर योगी ने हमें इतिहास में दर्ज कर दिया। इस सपने को साकार करने में अगर मैं भी भागीदार हो सका तो यह मेरा सौभाग्य होगा।  -अनुपम खेर, फिल्म अभिनेता
फिल्म पटकथा लेखन के लिए भी प्रयास हों
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना स्वागतयोग्य कदम है। मुझे विश्वास है कि फिल्म सिटी निर्माण का सपना योगी अवश्य पूरा करेंगे। फिल्म पटकथा लेखन को लेकर वे कोई प्रयास करें तो बहुत सहायता मिलेगी। यह रीजनल सिनेमा को भी पुनर्जीवन देने वाला आयाम सिद्ध होगा। -परेश रावल, चेयरमैन, नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा
Udit Narayan sang a song in honor of CM Yogi adityanath
- फोटो : amar ujala
प्रतिभाओं के हौसलों को पंख लगेंगे
मुझे हर्ष है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत को नया विकल्प देने की दिशा में कोशिश की है। यह छोटे-छोटे शहरों की अद्भुत प्रतिभाओं के हौसलों, सपनों को पंख देने वाला होगा। मैं हर समय, पूरी क्षमता के साथ सेवा के लिए प्रस्तुत रहूंगा। -राजू श्रीवास्तव, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु
12 भारतीय भाषाओं के फिल्मोद्योग का महाद्वार होगी यूपी फिल्म सिटी
यूपी फिल्म सिटी पंजाबी, बंगाली, हिंदी सहित सहित 12 भारतीय भाषाओं के फिल्मोद्योग का महाद्वार होगी। फिल्म सिटी को ईको फ्रेंडली बनाने की कोशिश होनी चाहिए। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी पट्टी की कहानियां छायी हुई हैं। रंगकर्म में यूपी अत्यंत समृद्ध है। 70 प्रतिशत टेक्नीशियन यूपी के हैं। इन सभी को आत्मनिर्भर बनाने में फिल्म सिटी उपयोगी हो सकती है। - मनोज जोशी, अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Udit Narayan sang a song in honor of CM Yogi adityanath
- फोटो : amar ujala
पूरी दुनिया की फिल्म सिटी का अध्ययन हो
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना का प्रयास अभिनंदनीय है। इसके लिए पूरी दुनिया की फिल्म सिटीज का अध्ययन किया जाना चाहिए। उनकी खूबियों, कमियों को समझना चाहिए। आवश्यकताओं के लिहाज से सुविधाएं दी जाएं। यह फिल्मी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है।- अनूप जलोटा, गायक
कला साधकों को सम्मान मिले
योगी आदित्यनाथ स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं तो कोई भी कार्य असाध्य नहीं है। दुनिया में फिल्म सिटी के नाम पर लाखों किले खड़े हैं, मगर भारत में लोगों ने 70 साल में क्या हाल कर दिया, उसे देखकर घिन और शर्म आती है। उत्तर प्रदेश देवताओं की पुण्यभूमि है। दुनिया को राह दिखाने वाली है। योगी की यह पहल दुनिया में भारतीय संस्कृति को पोषित करने वाली हो। कला साधकों को सम्मान मिले। मेरा विश्वास है कि ऐसा अवश्य होगा। योगी आदेश करेंगे तो हम धावक हैं, दौड़ पड़ेंगे।
-कैलाश खेर, गायक
विज्ञापन
Udit Narayan sang a song in honor of CM Yogi adityanath
- फोटो : amar ujala
पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी यूपी फिल्म सिटी
यूपी शूटिंग फ्रेंडली है। आज का दिन पूरी दुनिया के कला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। योगी फिल्म जगत को एक नवीन विकल्प दे रहे हैं। जो प्रजेंटेशन दिखाया गया, वह हमें एक बेहतर भविष्य की छवि दिखा गया। यूपी की संस्कृति ने भारतीय फिल्मों को शुरू से ही प्रभावित किया है, अब यहां की फिल्म सिटी पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी। -सतीश कौशिक, फिल्म निर्माता-निर्देशक
करोड़ों प्रतिभाओं को पंख दिए
योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी की स्थापना की घोषणा कर करोड़ों प्रतिभाओं को पंख दे दिए। 75 साल से हिंदी पट्टी इसका इंतजार कर रही थी। यूपी की भाषा तो दुनिया में फैल गई, लेकिन यूपी की कहानियां नहीं सुनाई गईं। योगी से अनुरोध है कि एक फिल्म इंस्टीट्यूट और म्यूजिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में भी विचार करें। आल्हा ऊदल, महामना मालवीय जैसे महामानवों से नई पीढ़ी को परिचित कराने की कोशिश हो। -मनोज मुन्तशिर, गीतकार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed