फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big relief for pensioners in the state, no need to visit offices to get life certificate

यूपी: प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर

Thu, 15 Oct 2026 08:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 08:48 AM IST
सार

UP Pensioners: प्रदेश के पेंशनधारी लोगों के लिए सरकार बड़ी राहत लेकर आई है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए कार्यालय नहीं आना होगा। 
 

विज्ञापन
UP: Big relief for pensioners in the state, no need to visit offices to get life certificate
प्रदेश के पेंशनरों को बड़ी राहत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्य सचिव एसपी गोयल ने  डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि आधार आधारित फेस अथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनभोगी घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन में जीवन प्रमाण व आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने इस तकनीक के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन पेंशनभोगियों को लक्ष्य किया जाए, जो अभी तक जीवन प्रमाणपत्र मैन्युअल तरीके से जमा करते हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत 1 से 30 नवंबर तक पेंशनभोगियों के लिए विशेष शिविर आयोजित होने हैं। 
विज्ञापन


जल संचय जन भागीदारी कैच द रेन-2026 अभियान की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी डीएम व सीडीओ अभियान की नियमित समीक्षा करें तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में मिशन की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने पात्र नागरिकों की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आईडी बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ऋतु माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed