फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Abhinanjay brings laurels to the city at the Inspire Award.

Lucknow News: इंस्पायर अवॉर्ड में अभिनंजय ने बढ़ाया शहर का मान

Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Abhinanjay brings laurels to the city at the Inspire Award.
विज्ञापन


लखनऊ।
12वीं के छात्र अभिनंजय पांडेय ने राष्ट्रीय प्रदर्शनी व परियोजना प्रतियोगिता (इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2023-24) में सफलता हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। वह इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले जिले के इकलौते छात्र हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया। साथ ही जापान सरकार की सकूरा साइंस योजना के तहत उन्हें जापान जाने का भी अवसर मिलेगा।
अभिनंजय ने प्रतियोगिता में नॉन-न्यूटोनियन फ्लुइड आधारित स्पीड ब्रेकर का मॉडल प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए नई तकनीक की संभावनाएं तलाशना है। नॉन-न्यूटोनियन फ्लुइड के विशेष गुणों पर आधारित यह मॉडल यातायात सुरक्षा की समस्या का वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करने की दिशा में अभिनव प्रयास है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अभिनंजय मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर के छात्र हैं। पूरी परियोजना को तैयार करने में उनके मार्गदर्शक शिक्षक उत्कर्ष सिंह का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन




इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य

अभिनंजय ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके इस मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट..........

अभिनंजय पांडेय राजधानी में सभी बच्चों के लिए एक प्रेरणा की तरह उभरे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में चयन होना बड़ी बात है। यह पूरे लखनऊ के लिए गर्व का विषय है।

डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article