फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक पर गिरा बिजली का हाईटेंशन लाइन तार, जिंदा जलते रहे दो युवक, लोग असहाय खड़े रहे, तस्वीरें

Tue, 12 Dec 2017 09:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
two burned up alive in sitapur when a electric line falls on bike.

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक बाइक पर गिर गया। इससे बाइक पर सवार चाचा व भतीजा जिंदा जल गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले चाचा व भतीजा हरदोई जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में करीब के खेतों में खड़ी 40 बीघा गन्ने की फसल भी जलकर राख हो गई।

two burned up alive in sitapur when a electric line falls on bike.

क्षेत्र के नागरिक बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी प्रमोद(22) के चचेरे भाई सुनील की ससुराल पिसावां थाना क्षेत्र के हरनी खुर्द निवासी सालिग राम के घर है। प्रमोद सोमवार को सुनील के पिता छेदीराम (65), सुनील के पुत्र गोलू(10) के साथ बाइक से सालिग राम के घर आया था।

two burned up alive in sitapur when a electric line falls on bike.

मंगलवार को प्रमोद, छेदीराम व गोलू बाइक से वापस घर के लिए चले तब सालिगराम की पुत्री प्रियांशी (13) भी उनके साथ बाइक पर सवार हो ली। बाइक पिसावां थाना क्षेत्र के गलिबपुर के निकट से गुजर रही थी, उसी दौरान रास्ते के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बाइक पर गिर गया। तार बाइक में उलझते ही बाइक गिर गई और उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
two burned up alive in sitapur when a electric line falls on bike.

छेदी राम व प्रियांशी झटके से किसी तरह से बाइक से अलग हो गए, जो मामूली रूप से झुलस गए, जबकि प्रमोद व गोलू बाइक में फंसे रहे गए और बाइक साथ ही आग में तब्दील हो गए। छेदीराम शोर मचाकर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोग दोनों की मदद की हिम्मत नहीं जुटा सके। स्थानीय नागरिक करीब आधा घंटे तक पावर हाउस के नंबर को डायल करते रहे, काफी देर तक घंटी जाती रही, जब फोन रिसीव भी हुआ, तब भी जिम्मेदारों ने बिजली सप्लाई काटने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
two burned up alive in sitapur when a electric line falls on bike.

करीब पौन घंटे बाद बिजली सप्लाई को रोका गया, तब तक बाइक समेत प्रमोद व गोलू जिंदा जल चुके थे। वहां पर राख का ढेर बचा हुआ था। स्थानीय नागरिक पॉवर कार्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि इस क्षेत्र की बिजली के तार बेहद जर्जर हैं, सैकड़ों शिकायतें की जा चुकी हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार तार बदलना नहीं चाह रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed