तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल
इटौंजा में चावल की बोरियां लादकर सीतापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने ओवरटेकिंग के चक्कर में सवारियों से भरे टैंपो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेकाबू ट्रक लहराता हुआ सड़क पर पलट गया जबकि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त टैंपो के चालक व एक महिला सवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल
हादसे में ट्रेलर के चालक और टैंपो में बैठी महिलाओं व बच्चों सहित 11 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।
तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल
दर्दनाक हादसे से अर्जुनपुर तिराहा पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर इटौंजा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीतापुर रोड पर अर्जुनपुर तिराहा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान चावल की बोरियों से लदा ट्रेलर तेज रफ्तार से सीतापुर की तरफ बढ़ता नजर आया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को पार करते ही ट्रेलर के चालक ने आगे चल रहे टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी।
तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल
भीषण टक्कर के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया जबकि सवारियों से भरा टेंपो गड्ढे में जा गिरा। भीतर बैठी सवारियां घायल होकर चीख-पुकार मचाने लगीं। कई सवारियां टेंपो में फंस गईं। हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर सड़क पर ही लेटा दिया। (ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक भी पलट गया। एक्सीडेंट के बाद पलटा हुआ ट्रक।)