{"_id":"6024e5dc8ebc3ee930754fbf","slug":"traffic-jam-on-office-time-in-lucknow-by-ministers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस टाइम में चौराहे पर रैली कर रहे थे यूपी के मंत्री, लग गया भीषण जाम, लोग परेशान हुए, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस टाइम में चौराहे पर रैली कर रहे थे यूपी के मंत्री, लग गया भीषण जाम, लोग परेशान हुए, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Feb 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में ऑफिस टाइम में गोमती नगर के 1090 चौराहे पर स्वच्छता रैली के आयोजन से गोमती नगर से लेकर पार्क रोड तक जाम लग गया। रैली के चलते 1090 चौराहे की ओर आने वाले ट्रैफिक को सुबह नौ बजे से पहले ही रोक दिया गया। इससे जाम लगना शुरू हो गया। रैली करीब डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुई, इस कारण समस्या बढ़ गई। वहीं ऑफिस जाने वाले सैकड़ों लोग जाम में फंस गए और वह एक घंटे तक फंसे रहे। इसके अलावा उनको लंबा चक्कर भी लगाना पड़ा।
2 of 8
- फोटो : amar ujala
स्वच्छता रैली में प्रदेश सरकार के दो बड़े मंत्री शामिल थे। इसके चलते पुलिस भी सख्त थी और रैली के दौरान उसने 1090 चौराहे से कालीदास चौक की ओर लोहिया पथ पर भी यातायात एक घंटे तक बंद रखा। रैली लालबाग में नगर निगम मुख्यालय के सामने झंडी पार्क तक पार्क रोड होते हुए गई।
3 of 8
- फोटो : amar ujala
इससे पार्क रोड, हजरतगंज, कैपिटल तिराह और त्रिलोक नाथ रोड पर भी ट्रैफिक रोका गया। इससे लालबाग, हजरतगंज और अशोक मार्ग व विधानसभा मार्ग पर भी करीब एक घंटे तक जाम रहा। जानकारों ने बताया कि बीते साल रविवार को रैली की गई थी। यदि इस बार भी रविवार को रैली की जाती या सुबह नौ बजे ही निकल जाती तो उतना जाम नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : amar ujala
रैली में संसदीय, वित्त व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पान मसाले के पाउच, बीड़ी-सिगरेट के टुकड़े, पानी की खाली बोतलें और ऐसी ही अन्य चीजों को इधर-उधर सड़क पर खुले में फेंकने की आदत हम सबको बदलनी होगी। यह मानसिकता छोड़नी होगी कि सफाई की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर अभी नंबर वन है, मगर पहले नहीं था। 2015 में इंदौर 180 नंबर पर था। उसने ठाना कि उसे नंबर वन आना है तो वह 2016 में 25 नंबर पर आया और फिर पहले। लखनऊ भी 269 से 12वें नंबर पर आया है। हम चाहेंगे तो इस बार नंबर वन बन जाएंगे। चार मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। उसमें शहरवासियों से कुछ सवाल पूछें जाएंगे, जिनके नंबर मिलेंगे। आप सब उनके जवाब देकर अपने शहर को देश में नंबर वन बना सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।