कोलकाता से अमृतसर जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में यूपी के अमेठी जिले के पास बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन के एसी बी थ्री कोच के वॉश बेसिंग के नीचे पालीथिन में एक संदिग्ध डिवाइस दिखी। साथ में एक धमकी भरा पत्र भी था जिसमें दुजाना की मौत का बदला लेने की बात लिखी गई है। आगे स्लाइड्स में जानें कौन था दुजाना...
अमेठी के पास अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर अकालतख्त एक्प्रेस में रात 1 बजे बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम जैसी दिखने वाली डिवाइस के साथ एक लेटर भी मिला जिसमें लिखा था, ‘दुजाना की शहादत का बदला अब हिंदुस्तान को चुकाना पड़ेगा। इंडियन मुजाहिद्दीन जिंदाबाद।
इस लेटर में जिस दुजाना का जिक्र किया गया है, वह लश्कर का एक खूंखार आतंकी था। भारतीय सेना ने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में उसे घेरकर मारा था।
4 of 8
कौन है अबु दुजाना
- फोटो : social media
अबू दुजाना सेना की लिस्ट में मोस्टवॉन्टेड आतंकी था। 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच अबु और उसके एक साथी के पुलवामा में एक गांव में आने की खबर सेना को मिली थी।
इसके बाद सेना ने उस घर के मकान मालिक को विश्वास में लिया। फिर पुलवामा पुलिस के साथ पूरे घर को घेर लिया। मकान मालिक ने अपने परिवार की सलामती की शर्त पर दुजाना से फोन पर बात करवा दी।