{"_id":"5e70c2a58ebc3ea4dd479375","slug":"this-is-how-yogi-adityanath-changed-in-last-three-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन साल में खुद भी बदल गए योगी, भगवा-कंठीधारी से लैपटॉप व आईपैड वाले मुख्यमंत्री बने, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल में खुद भी बदल गए योगी, भगवा-कंठीधारी से लैपटॉप व आईपैड वाले मुख्यमंत्री बने, तस्वीरें
महेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Mar 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
योगी आदित्यनाथ 18 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन साल पूरे कर रहे हैं। इन तीन वर्षों में उन्होंने किसानों की ऋणमाफी सहित तमाम महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया। विकास की ठप पड़ी योजनाओं को रफ्तार दी है।
एक्सप्रेस-वे, डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा नए एयरपोर्ट के जरिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाने की पहल कर विकास की नई संभावनाएं उभारी। गरीबों के लिए आवास व शौचालय, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा, कृषक दुर्घटना कल्याण जैसी योजनाओं पर फोकस के साथ युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों व रोजगार के कई प्रयास से आम लोगों तक पैठ बढ़ाई, लेकिन महिला, किसान, भूमिहीन व नौजवानों से जुड़े कई वादे अभी भी अधूरे हैं।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अब समय बहुत कम और काम बहुत ज्यादा है। विद्यार्थियों को लैपटॉप, किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण, युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश के उद्योगों में 90 प्रतिशत आरक्षण जैसे कई वादों को पूरा करने के लिए सरकार के पास अब सिर्फ दो साल का ही समय बचा है।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
भारी-भरकम बजट की जरूरत वाले इन वादों को पूरा करने की चुनौती वैसी ही है, जैसे 36 हजार करोड़ का बंदोबस्त कर कृषि ऋण माफी करने के समय थी। योगी के लिए वोट करने वाले इस सेक्टर को इन वादों के पूरा होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को जब सीएम पद की शपथ ली तो उनके साथ भगवा और कंठीधारी सीएम जैसे तमगे जोड़े जाते थे। तीन साल में योगी ने सरकार व शासन में पारदर्शिता के लिए टेक्नोलॉजी पर जोर दिया। ई-ऑफिस, ई-टेंडर, ई-पीओएस मशीन जैसी पहल की तो सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में ऑनलाइन लाइव डैशबोर्ड जैसे प्रयोग शुरू किए। योगी ने खुद लैपटॉप व आईपैड का इस्तेमाल शुरू कर उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
एक बात और, केंद्र व राज्य में अलग-अलग सरकार होने से विकास पर कई बार नकारात्मक असर नजर आता था। राज्य केंद्र की योजनाएं लागू करने में आनाकानी करता था तो केंद्र बजट देने में भेदभाव। योगी ने केंद्र में अपनी ही पार्टी की सरकार होने का भरपूर लाभ उठाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।