फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवा की मौत का मामला: 'जेवर चोरी, गुंडा टैक्स और धमकी भरा ऑडियो'; सीसीटीवी में कैद हैं राज; नेपाल भागे आरोपी!

Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
सार

कारोबारी शिवा की मौत के मामले में आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है। जेवर चोरी का आरोप, एक साल पहले गुंडा टैक्स मांगने और धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया है। पुलिस तह तक जाने के लिए हर दिशा में जांच कर रही है। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
there is suspicion that accused have fled to Nepal In case of businessman Shiva death in Lucknow
फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज में प्रेमिका के अपार्टमेंट से गिरकर कारोबारी शिवा की मौत के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि मामले से जुड़े कुछ आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 


वहीं, जांच में करीब एक साल पहले शिवा को धमकी दिए जाने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को विभूतिखंड थाने में हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को धमकी से जुड़ा ऑडियो भी मिला है।

 
Trending Videos
there is suspicion that accused have fled to Nepal In case of businessman Shiva death in Lucknow
प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद बनाई भागने की योजना

पुलिस की टीम ने सोमवार को दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। परिजनों ने भी उनके बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस को आशंका है कि दोनों बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। 

जांच में सामने आया है कि शिवा की मौत के बाद संबंधित लोग मेडिकल कॉलेज से निकले थे। इसके बाद एक स्थान पर इकट्ठा हुए और लखनऊ से निकलने की योजना बनाई। पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है।
 
there is suspicion that accused have fled to Nepal In case of businessman Shiva death in Lucknow
कारोबारी शिवा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था

शिवा की मां रंजना ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त 2025 की रात किसान बाजार स्थित एक कैफे में ऋषभ राय ने अपने साथियों के साथ शिवा से गाली-गलौज की थी। आरोप है कि दो दिन के भीतर एक लाख रुपये देने की मांग की गई थी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। 

इस मामले में अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस को धमकी से संबंधित ऑडियो मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुराने विवाद का शिवा की मौत से कोई संबंध था या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
there is suspicion that accused have fled to Nepal In case of businessman Shiva death in Lucknow
शिवा की मां रंजना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

प्रेमिका के फ्लैट से मिली सीसीटीवी फुटेज

जांच में श्रद्धा के फ्लैट से एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें शिवा नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की पड़ताल कर रही है, ताकि घटनाक्रम और शिवा की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिल सके। छानबीन में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा ने शिवा पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि शिवा कर्ज में था और रुपये नहीं चुका पा रहा था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस श्रद्धा और उसकी बहन की लोकेशन का भी पता लगा रही है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
there is suspicion that accused have fled to Nepal In case of businessman Shiva death in Lucknow
प्रेमिका श्रद्धा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

छेड़छाड़ के मुकदमे की भी जांच

श्रद्धा ने हजरतगंज थाने में पुराने लखनऊ के व्यापारी रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद इस मामले में रिजवान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। शिवा की मौत के बाद इस पुराने मुकदमे को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

फ्लैट से मिली सामग्री फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट से मिली नशीली दवाओं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। साथ ही श्रद्धा के बैंक खातों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिवा की मौत से पहले और बाद में किन लोगों के बीच संपर्क हुआ था और घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका रही। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed