फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी के घर से जेवर-कैश चोरी, बच्चों की गुल्लक तोड़ निकाले हजारों रुपये

Tue, 12 Feb 2019 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
theft in house of businessman in lucknow
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
लखनऊ मानकनगर के श्रीनगर निवासी व्यापारी अंकित गुप्ता के बंद घर में रविवार रात घुसे चोरों ने जेवरात व नकदी साफ कर दी। बच्चों की गुल्लक तोड़कर हजारों रुपये पार कर दिए। वारदात के वक्त व्यापारी शादी समारोह में बाहर गए थे। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।
theft in house of businessman in lucknow
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, श्रीनगर कॉलोनी में व्यापारी अंकित गुप्ता परिवार संग रहते हैं। उनकी अमीनाबाद की लाटूश रोड पर साइकिल की दुकान है। पीड़ित अंकित गुप्ता के मुताबिक, उनकी ममेरी बहन की शादी में चार दिन पहले पूरा परिवार जोधपुर गया था। 
theft in house of businessman in lucknow
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
सोमवार सुबह पांच बजे लौटे तो देखा कि घर का मुख्य द्वार व कमरों में लगे ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी व लॉकर खुला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
theft in house of businessman in lucknow
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दोपहर में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
theft in house of businessman in lucknow
व्यापारी के घर चोरी - फोटो : amar ujala
पीड़ित ने तहरीर में पांच सौ ग्राम सोने के जेवरात, नकदी और बच्चों के गुल्लक तोड़कर 20 हजार रुपये चोरी जाना दिखाया है। पुलिस के मुताबिक, आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed