फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Sun, 09 Aug 2015 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Aug 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन

140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Theft in an ancient temple, balrampur.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र के देवरिया मुबारकपुर गांव से बीती रात चोरों ने करीब 140 वर्ष पुराने मंदिर से अष्टधातु की सात मूर्तियां पार कर दीं। इन मूर्तियों का वजन करीब ढाई क्विंटल और बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। (इसी मंदिर से हुई है चोरी।)



140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Theft in an ancient temple, balrampur.

हालांकि, कीमत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के देवरिया मुबारकपुर गांव निवासी अनूप कुमार मिश्र के आवास परिसर में ही ठाकुर रामजानकी मंदिर स्थित है। (इन्हीं जगहों पर रखी थीं मूर्तियां।)

140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Theft in an ancient temple, balrampur.

इस मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमानजी के साथ भरत-शत्रुघभन और कौशल्या की अष्टधातु की मूर्ति भी स्थापित थीं। अनूप ने बताया कि रोज शाम आठ बजे आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1875 में हुआ था। अनूप ने बताया कि शुक्रवार रात भी आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। इसी बीच देर रात चोरों ने मंदिर के बगल लगे दरवाजे की कुंडी तोड़कर सातों मूर्तियां पार कर दीं।(मंदिर से चोरी हुईं राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, भरत, शत्रुघ्न व कौशिल्या की मूर्तियां। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Theft in an ancient temple, balrampur.

अनूप के मुताबिक इन मूर्तियों का कुल वजन करीब ढाई क्विंटल है। बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। अनूप व उनके परिवारीजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात नरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि अनूप की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मूर्तियों के कुल वजन तथा कीमत के बारे में सही जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। (जानकारी लेते सीओ सिटी नृपेन्द्र।)

विज्ञापन

140 साल पुराने मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी

Theft in an ancient temple, balrampur.

गठित की गई टीम
मामले पर सीओ सिटी बलरामपुर नृपेन्द्र का कहना है कि देवरिया मुबारकपुर गांव स्थित मंदिर से चोरी हुईं सात मूर्तियों का वजन पीड़ित द्वारा करीब ढाई क्विंटल बताया जा रहा है। इन मूर्तियों तथा चोरों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। (मूर्तियां चोरी होने के बाद परिसर के बाहर जमा भीड़ व पुलिस।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed