{"_id":"6322c8c04437b46db34ba830","slug":"the-girl-has-not-been-identified-even-after-two-days-girl-was-close-to-boyfriend-nitin-for-two-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: होटल के बाथरूम में अर्धनग्न शव मिलने के मामले में नया मोड़, दो साल से प्रेमी के संग थी युवती, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल के बाथरूम में अर्धनग्न शव मिलने के मामले में नया मोड़, दो साल से प्रेमी के संग थी युवती, शिनाख्त नहीं
Thu, 15 Sep 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
murder in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन के कमरा नंबर 924 में मंगलवार सुबह मिले युवती के शव की शिनाख्त बुधवार को भी नहीं हो सकी। इसके चलते दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में फरार सुशील कुमार को जल्द गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा। होटल में मिले युवती के आधार कार्ड से उसकी पहचान नाका के राजेंद्रनगर निवासी के रूप में हुई थी। पर आधार कार्ड के पते पर पुलिस गई तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद इंदिरानगर के पेइंग गेस्ट में रहने की पुष्टि कराई तो वहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। इससे उसकी पहचान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रेमी नितिन द्विवेदी ने भी पुलिस को बताया कि वह शादी करने वाला था, लेकिन परिवार के बारे में युवती ने कभी कुछ नहीं बताया।
होटल में मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अजय नारायण सिंह के मुताबिक, युवती की शिनाख्त के लिए बिजनौर, अयोध्या समेत कई जनपदों की पुलिस से संपर्क किया गया है। इन जनपदों में युवती के परिजन के होने की जानकारी मिली है।
होटल में मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
दो साल से नितिन के करीब थी युवती
इंस्पेक्टर के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि युवती दो साल से सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ के नितिन के संपर्क में थी। वह उसके बड़े भाई की शादी में भी गई थी। हालांकि, नितिन के घरवाले युवती को नहीं जानते हैं।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, पड़ताल में सामने आया कि युवती दो साल से सुशांत गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ के नितिन के संपर्क में थी। वह उसके बड़े भाई की शादी में भी गई थी। हालांकि, नितिन के घरवाले युवती को नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था। इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए बुक कराया।
विज्ञापन
होटल में मिला युवती का शव
- फोटो : अमर उजाला
इसी कमरे में युवती का शव मिला और दोस्त फरार है। वहीं, युवती के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।