{"_id":"6af5689c70b332593c081449","slug":"chandrashekhar-azad-and-asaduddin-owaisi-announced-the-alliance-for-up-election-2027-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन का एलान, बोले- ये तीसरा मोर्चा नहीं 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने किया गठबंधन का एलान, बोले- ये तीसरा मोर्चा नहीं 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'
Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
सार
यूपी में सांसद चंद्रशेखर आजाद और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। नए बनाए गए गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता कर गठबंधन का एलान किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तस्वीर आपके सामने है उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। अभी इसमें दो दल हैं। ये तीसरा मोर्चा नहीं, ये पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएँगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
लंबे समय से पार्टियो ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन