Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM says SP will be restricted to five percent

यूपी: डिप्टी सीएम बोले- पांच प्रतिशत पर रह जाएगी सपा, भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार

Thu, 12 Nov 2026 12:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 12:18 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा को वास्तविकता का अंदाजा भी नहीं है। सपा यूपी चुनाव में पांच प्रतिशत पर ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन
UP: Deputy CM says SP will be restricted to five percent
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा को ये पता ही नहीं है कि भाजपा यूपी में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी सिर्फ पांच प्रतिशत पर ही सीमित रह जाएगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष के बयान पर पर जवाब दे रहे थे। अखिलेश यादव ने मीडिया में दिए गए एक बयान में कहा था कि यूपी में 2027 का चुनाव 80-20 का नहीं बल्कि 95-5 प्रतिशत का होने वाला है। इस बार के चुनाव में भाजपा का पता भी नहीं चलेगा जिस पर उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ये दिया था बयान
अखिलेश यादव बुधवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला अब 80 बनाम 20 का नहीं, बल्कि 95 बनाम 5 का होगा। भाजपा पीडीए से घबराई हुई है। प्रदेश के किसान, युवा, मजदूर और व्यापारी बदलाव चाहते हैं। सभी ने सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। बुधवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथों को मजबूत करने और मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने की अपील की। रामलला के दर्शन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह अयोध्या जरूर जाएंगे। पहले दर्शन करेंगे और फिर आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed