लखनऊ में गोमतीनगर के विरामखंड-5 में रविवार दोपहर को तीन कार सवार स्टंट कर रहे थे और हुसड़िया चौराहे से कुछ दूर पहले बेकाबू होकर टकरा गए। अनियंत्रित कारें डिवाइडर पर चढ़ गईं और चाय व पान-मसाला की दुकान पर खड़े नौ लोगों को कुचल दिया। एक कार नाले पर अटक गई। यही नहीं, एक घायल युवक टक्कर लगने से नाले में गिर गया। राहगीरों ने स्टंटबाजों को दौड़ाया तो कार चालक धमकाते हुए भाग निकले।
2 of 9
भीषण हादसा
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त कार व बाइक थाने ले गई। देर शाम घायल नगर निगम कर्मी की तहरीर पर कार चालकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं, एक कार का संदिग्ध नंबर देख पुलिस के होश उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो कारों में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था।
3 of 9
भीषण हादसा
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, हुसड़िया चौराहे से दोपहर करीब 12 बजे ग्वारी चौराहे की तरफ तीन कारें रेस लगाती हुई जा रही थीं। विरामखंड-5 के पास ओवरटेक के चक्कर में एक कार चालक ने दूसरे को टक्कर मार दी।
4 of 9
स्टंटबाजों की गाड़ी से घायल
- फोटो : amar ujala
हादसे में तीनों कारें एक-दूसरे से टकराते ही बेकाबू हो गईं। एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई और चाय व पान मसाला की दुकान पर खड़े नौ लोगों को रौंद दिया।
5 of 9
स्टंटबाजों की गाड़ी से घायल
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, हादसे में नगर निगम कर्मचारी ग्वारी गांव निवासी प्रेम कुमार, रामू और रज्जन, राजकुमार, छत्रपाल समेत नौ लोग घायल हो गए।