फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाल में गिरी छिपकली वाला मिड-डे मील खाकर 33 बच्चे बीमार, हड़कंप, तीन रसोइए बर्खास्त

Sat, 29 Jul 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद Updated Sat, 29 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
students fall ill after consuming poisonous mid day meal in faizabad.

फैजाबाद के तारुन ब्लॉक के हैदरगंज इलाके के गौहानी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मिले मिड-डे मील की जहरीली दाल खाकर 33 बच्चे बीमार हो गए। दाल में छिपकली गिर गई थी और वही दाल सभी बच्चों को परोस दी गई। खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें अस्पताल भेजा गया। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित व तीन रसोइयों को बर्खास्त कर दिया। बेहोश बच्चों को इलाज के लिए आननफानन सीएचसी कूरेभार भेजा गया। शेष छात्राओं का इलाज विद्यालय पहुंचे सीएचसी प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश तिवारी व उनकी टीम द्वारा किया गया।

students fall ill after consuming poisonous mid day meal in faizabad.

जांच के दौरान चिकित्सकों को मिड-डे मील में बनी दाल में मरी छिपकली मिली, जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। वहीं, डीएम ने बताया कि सभी बच्चों का उपचार कराया गया है और सभी स्वस्थ है। गौहानी खुर्द विद्यालय में कुल 175 छात्र पंजीकृत हैं। शनिवार को स्कूल में कुल 103 बच्चे उपस्थित थे। दोपहर में विद्यालय में कार्यरत रसोइया श्यामा देवी, सुरसती व विजय बहादुर ने खाने में दाल-चावल बनाया था, जिसे करीब साढे़ 10 बजे बच्चों को खाने के लिए दिया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रमोद पाठक व अन्य सहायक शिक्षक मौजूद थे। खाना खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान बच्चों को उल्टियां होने लगीं व कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं।

students fall ill after consuming poisonous mid day meal in faizabad.

आबादी के बीच विद्यालय होने के कारण वहां लोगों का जमावड़ा हो गया और आननफानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में छात्र-छात्रा अनामिका, लवकुश, संदीप, मंदीप, सबीना, अंशिका, आंचल, अखिलेश, ज्ञानदीप, शीबू, विमल कुमार, शिखा, कोमल, कमला प्रसाद, शंकर व काजल समेत 28 को सीएचसी कूरेभार जिला सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहीं, चार बच्चों को इलाज के लिए तारुन भेजा गया जबकि शेष बच्चों का इलाज विद्यालय पहुंची टीम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
students fall ill after consuming poisonous mid day meal in faizabad.

दाल में मिली मरी छिपकली
अस्पताल पहुंची चिकित्सकों की टीम को जांच के दौरान खाने में बनी दाल में मरी छिपकली मिली। उन्होंने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। मौके पर डीसी एसडीएम विनय त्रिपाठी, एसडीएम बीकापुर प्रमोद तिवारी, एबीएसए कमला प्रजापति, सीओ बीकापुर अजय कुमार समेत एसओ तारुन शैलेंद्र गिरि पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।

विज्ञापन
students fall ill after consuming poisonous mid day meal in faizabad.

शाम को डीएम संतोष कुमार राय ने बताया कि कुल 33 बच्चे बीमार हुए थे, जिनका समय पर समुचित इलाज कराया गया, अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed