फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब जोश मलिहाबादी इंटरव्यू में बोले, देखिए! पान खाना मेरे लिए सांस लेने जैसा है

Wed, 05 Sep 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
story related to josh malihabadi
जोश मलिहाबादी - फोटो : डेमो
जोश मलिहाबादी अलग अंदाज की शख्सियत थे। जवाहर लाल नेहरू भी उनके काफी प्रशंसक थे। आर्थिक कठिनाई से परेशान जोश सीधे पहुंचे नेहरू के पास पहुंचे और मदद मांगी। नेहरू ने कहा, सूचना मंत्रालय में सचिव अज़ीम हुसैन से मिल लें। अजीम हुसैन को आजकल पत्रिका के लिए संपादक की जरूरत है।
story related to josh malihabadi
जोश मलिहाबादी - फोटो : डेमो
अजीम ने जोश को नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया। वहां बहुत सारे लोग इंटरव्यू देने आए थें। पर, जोश सीधे कमरे में घुसे। देखा कि अजीम हुसैन और अजमल खां के अलावा पांच और लोग इंटरव्यू लेने बैठे हैं। समाजवादी दीपक मिश्र जोश की आत्मकथा का हवाला देते हुए बताते हैं, 'जोश ने खुद को सहज करने के लिए जेब से पानदान निकाला।
story related to josh malihabadi
जोश मलिहाबादी - फोटो : डेमो
यह देख वहां बैठे मदरासी जैसे दिखने वाले एक सज्जन नाराज हो उठे और अंग्रेजी में बोले, 'आप यहां पान नहीं खा सकते। जोश भी कम नहीं  थे। तुरंत बोले, 'हम अब एक आज़ाद मुल्क में रह रहे हैं। अंग्रेज चले गए तो उनके बनाए हुए कानून का क्या मतलब।  देखिए! पान खाना मेरे लिए सांस लेने जैसा है। अगर आप को ये मंज़ूर नहीं है तो मैं चला जाता हूं। बिना पान के क्या इंटरव्यू! यह कहते हुए जोश बाहर जाने के लिए मुड़े ही थे कि अजीम हुसैन और अजमल खां ने कहा, 'आप पान खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
story related to josh malihabadi
जोश मलिहाबादी - फोटो : डेमो
जोश ने पान निकाला और मुंह में दबाते हुए कहा, 'पूछिए, क्या पूछना है। अजमल खां बोले,  'जोश मलिहाबादी का क्या इंटरव्यू! आपने निजाम के खिलाफ जो नज्म लिखी है, उसे सुनने की ख्वाहिश है। जोश साहब ने जवाब दिया,  'मेरी नज्म का उन लोगों के लिए कोई मतलब नहीं जो अब भी अंग्रेजों के बनाए तौर-तरीक़ों से चलते हैं।
विज्ञापन
story related to josh malihabadi
जोश मलिहाबादी - फोटो : डेमो
 इस पर इंटरव्यू लेने वाले सभी लोग जिनमें पान खाने पर टोकने वाले सज्जन भी थे बोले, 'आप अपनी नज्म सुनाइए। हम सभी आप के प्रशंसक हैं। जोश ने नज्म पढ़ी। जाहिर है कि नज्म के बाद इंटरव्यू कहां आगे बढ़ना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed