फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1,375 Candidates selected VDOs in UP CM Yogi handed over appointment letters

यूपी: 1375 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी, सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र; खिल उठे सभी के चेहरे

Mon, 28 Sep 2026 11:18 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 11:18 AM IST
सार

वीडीओ के पद पर चयनित 1375 अभ्यर्थियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपे। सरकारी नौकरी का सपना साकार हुआ तो सभी के चेहरे खिल उठे। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
1,375 Candidates selected VDOs in UP CM Yogi handed over appointment letters
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते सीएम योगी। - फोटो : UP Gov YT Channel

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा में 1375 युवाओं का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन

कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक अमरेश, विधायक जयदेवी, महेंद्र सिंह और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे ग्राम सचिवालय

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित ग्राम सचिवालय सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ग्राम सचिवालयों में बिजली, इंटरनेट, कंप्यूटर और संबंधित उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पंचायतें बदलते दौर के अनुरूप पंचायती विजन-2047 का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायतों में तालाबों के पट्टों से अर्जित होने वाले राजस्व में पंचायत के अंश को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे ग्राम पंचायतों को बड़ी धनराशि उपलब्ध हो रही है।
 
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से विभिन्न सेवाओं की ऑनलाइन डिलीवरी से पंचायतों में करीब 4.27 करोड़ रुपये की आय का सृजन हुआ है। अभी भी विभाग के सामने 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पंचायतों को विकसित करने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी लागू करने और कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की दिशा में काम करने की जरूरत है।

बोले- बिना पैसे के मिल रही नौजवानों को नौकरी

ओपी राजभर ने प्रदेश में सरकारी भर्तियों को लेकर पिछली और मौजूदा सरकार की तुलना की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सरकारी नौकरी निकलने पर कथित तौर पर शिवपाल यादन के गुर्गे वसूली के लिए निकल पड़ते थे।

राजभर ने कहा कि उस समय 10 लाख, 15 लाख और 20 लाख रुपये तक में नौकरी मिलने की बातें कही जाती थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा शासन में नौजवानों को बिना पैसे के नौकरी दी जा रही है। सरकार की ओर से पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए राजभर ने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा का साफ और कांग्रेस को हाफ कर देना है। युवाओं से उन्होंने तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनवाने की बात कही।

प्रधानमंत्री ने पूरा किया गांधी जी का सपना

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश के ऊपर 60 वर्षों तक हुकूमत किया। गांव की तस्वीर कभी नहीं बदली। आज गांवों की तस्वीर बदल गई है। तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के घर शौचालय बन गए हैं। हमने गांव के भीतर अपनी आंखों से देखा है, लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं थे। चार करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को आवास देकर और प्रधानमंत्री ने गांधी जी का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed