फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंद्रह रुपये महीने पर नौकरी करता था ये संगीत का बादशाह, भूखे पेट फुटपाथ पर गुजारे कई दिन

Thu, 10 Jan 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jan 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
story of musician naushad
नौशाद
शायद ही किसी को भरोसा होगा कि संगीत की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंचने वाले  और फिल्मी संसार में उत्तर भारत के लोक संगीत का डंका बजवाने वाले इस शख्स को कभी मुंबई में 15 रुपये महीने पर नौकरी करनी पड़ी थी। उन्हें फुटपाथ पर भी कई रातें गुजारनी पड़ी थीं।
story of musician naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
नौशाद का जन्म लखनऊ में  हुआ था। उनके पिता वाहिद अली लालबाग स्थित कंधारी लेन में रहते थे। नौशाद बाद में नक्खास में रहने लगे। वाहिद कचहरी में मुंशी का काम करते थे। इसलिए उनके नाम के साथ मुंशी जुड़ गया। 
story of musician naushad
नौशाद
मुंशीजी संगीत को बकवास मानते थे। एक दिन रात में देर से घर लौटने पर जब मुंशीजी ने गुस्से में नौशाद की हारमोनियम बाहर गली में फेंक दिया और घर या संगीत में चुनने को कहा तो वह गली में फेंकी गई हारमोनियम उठाकर लखनऊ से मुंबई के लिए चल दिए। पत्रकार राकेश मंजुल बताते हैं, ‘नौशाद तो खाली जेब थे। एक दोस्त से 25 रुपये उधार लिए और मुंबई का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of musician naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
पर, मुंबई में भी उनकी शुरुआती जिंदगी भी बहुत आसान नहीं रही। भूखे पेट उन्हें कई दिन फुटपाथ पर गुजारने पड़े। हारमोनियम के साथ फुटपाथ पर जिंदगी गुजर करने के दौरान एक दिन फिल्म निर्माता एएम कारदार की नजर उन पर पड़ी। कारदार ने नौशाद की मुलाकात संगीतकार हुसैन खान से कराई और उन्हें काम देने की सिफारिश की।
विज्ञापन
story of musician naushad
संगीतकार नौशाद - फोटो : डेमो
हुसैन ने नौशाद को 15 रुपये महीने पर नौकरी दी। बाद में खुश होकर हुसैन ने उन्हेें अरेंजर (वाद्य यंत्रों का संयोजन करने वाला) बना दिया और तनख्वाह भी 40 रुपये महीने कर दी। नौशाद उनके यहां प्यानो बजाते थे।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed