Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A final farewell to his mother with teary eyes, followed by concern for the future of the youth—Jayant becomes

यूपी: नम आंखों से मां को अंतिम विदाई, फिर युवाओं के भविष्य की चिंता; योगी की कर्तव्यनिष्ठा के मुरीद हुए जयंत

Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 22 Nov 2026 12:20 PM IST
सार

मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचे और कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कठिन समय में भी युवाओं के भविष्य के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी को कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण बताया। योगी ने कार्यक्रम में युवाओं के रोजगार और कौशल विकास पर जोर दिया।

विज्ञापन
A final farewell to his mother with teary eyes, followed by concern for the future of the youth—Jayant becomes
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूदगी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी हमारे बीच में आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया और हम सभी के सामने कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण रखा।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह शनिवार जीवन के सबसे कठिन दिनों में रहा। शनिवार की सुबह हरिद्वार में उनकी मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। उन्होंने अश्रु भरे नेत्रों से मां को अंतिम प्रणाम किया और फिर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार करने के लिए लखनऊ निकल गए। यहां शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में वह पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की धरा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य अतिथियों का स्वागत किया, लेकिन उनके चेहरे पर मां के बिछड़ने की पीड़ा साफ देखी जा सकती थी। अपनी भावनाओं को संयत रखते हुए उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्किल्ड युवाओं के जीवन में आए बदलाव की कहानी भी देशवासियों को बताई। एक ही दिन में सीएम योगी एक पुत्र और प्रदेश के अभिभावक, दोनों का दायित्व निभाते दिखाई दिए।

गौरतलब है कि शुक्रवार (20 नवंबर) को जब सीएम योगी की मां का निधन हुआ, तब वह युवाओं को टैबलेट वितरित करने के बाद उनसे संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम समाप्त करने के पश्चात वह गोरखपुर से निकले और मां के अंतिम दर्शन करने अपने पैतृक गांव पहुंचे। जीवन के सबसे दुखी पल में सभी ने उन्हें संबल दिया और ईश्वर से मां को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक-संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed