वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने मंगलवार शाम गोमतीनगर इलाके में दो किमी पैदल गश्त की।
2 of 6
एसएसपी दीपक कुमार गश्त करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
यह गश्त नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास पैदा करने के इरादे से की गई।
3 of 6
एसएसपी दीपक कुमार गश्त करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लेकर निकले कप्तान ने खरीदारी करने या टहलने निकली महिलाओं को भी सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों को शिविर कार्यालय में तलब करके क्लास ली।
4 of 6
एसएसपी दीपक कुमार गश्त करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों से संबंधित जांच दबाए अफसरों को महीने भर का अल्टीमेटम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेन-पर्स लूट व छेड़खानी को लेकर परेशान महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के इरादे से मंगलवार शाम गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहा से हुसड़िया तक पैदल भ्रमण किया।
5 of 6
एसएसपी दीपक कुमार गश्त करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनुराग वत्स व गोमतीनगर थाने के पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गश्त के दौरान लोगों को हेलमेट व कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए टोका गया।