फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में यात्रियों को रेलवे की सौगात, इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 05 Apr 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Apr 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
special trains will run for mumbai and delhi
- फोटो : डेमो
रेलवे गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन्स चलाने जा रहा है। ये ट्रेन्स किन शहरों के लिए चलेंगी। आगे पढ़ें। 
special trains will run for mumbai and delhi
डेेमो - फोटो : डेमो
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर दिल्ली, मुंबई, पुणे, इंदौर, हावड़ा समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफार्म भी बुधवार को तय कर दिए गए हैं। लखनऊ-मुंबई स्पेशल (02112) चारबाग प्लेटफार्म नंबर एक से चलाया जाएगा जबकि यह ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर आएगी।
special trains will run for mumbai and delhi
डेमो - फोटो : डेमो

रेलवे डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें लखनऊ-मुंबई स्पेशल (02112) 11 अप्रैल से 22 जून तक 12 फेरो के लिए चलाया जाएगा। गोरखपुर-पुणे (01453) वाया लखनऊ को 9 अप्रैल से 18 जून तक 11 फेरों के लिए चलाया जाएगा, जो चारबाग के प्लेटफार्म 6 से जाएगी। वापसी में यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
special trains will run for mumbai and delhi
डेमो - फोटो : डेमो

इंदौर-पटना (09307) वाया लखनऊ को 17 अप्रैल से 26 जून तक 11 फेरो के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आएगी पटना से वापसी में यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 7 पर आएगी। हावड़ा-जम्मू स्पेशल (03051) वाया लखनऊ को 6 अप्रैल से 3 मई तक 5 फेरों के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 6 पर आएगी जबकि जम्मू से यह ट्रेन चारबाग के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आएगी। 

विज्ञापन
special trains will run for mumbai and delhi
सफाई में चारबाग रेलवे स्टेशन अव्वल - फोटो : demo pic
लखनऊ-कोलकता (04206) को 2 अप्रैल से 25 जून तक 6 फेरों के लिए चलाया जाएगा। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 से चलाई जाएगी जबकि वापसी में प्लेटफार्म नंबर 7 पर आएगी। गोरखपुर-मुंबई स्पेशल (02597) वाया लखनऊ को 7 अप्रैल से 30 जून तक 13 फेरों के लिए चलाया जाएगा जो चारबाग प्लेटफार्म नंबर 6 पर आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed