फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ते बच्चों से सख्त व्यवहार से बचें, उनके मूड को समझें, अपनाएं ये टिप्स

Wed, 02 Oct 2019 04:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 02 Oct 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
special tips about teenagers for parents
प्रतीकात्मक तस्वीर
किशोर होते बच्चे काफी निडर और जिद्दी होते हैं। यही वो उम्र होती है जब हम बच्चों को सही-गलत का फर्क बता सकते हैं और जिम्मेदार बना सकते हैं। यहीं से उनके आगे का जीवन तय होना शुरू होता है। किशोर-किशोरियों के मूड में बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव आते हैं।
special tips about teenagers for parents
डॉ तान्या दीक्षित - फोटो : amar ujala
कभी-कभी ऐसे बच्चों को परिवार के साथ रहना अच्छा लगता तो कभी दोस्तों के साथ और कभी तो एकदम अकेले वक्त बिताना चाहते हैं। किशोर होते बच्चों से अभिभावक कैसे पेश आएं, बता रही हैं मनोवैज्ञानिक और काउंसलर डॉ. तान्या दीक्षित।
 
special tips about teenagers for parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बच्चों के साथ मिलकर काम करें
आपको पूरे दिन में से एक समय तय करके रखना चाहिए, जब वो आपके साथ रोज कुछ ना कुछ काम करें। आप दोनों कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जिसमें आपकी और आपके बच्चे दोनों की दिलचस्पी हो। आप पार्क में वॉक पर जा सकते हैं या एक साथ हेयर कट के लिए जा सकते हैं। साथ ही उन्हें प्रबंधन के तरीके बात सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
special tips about teenagers for parents
दाल-चावल - फोटो : social media

एक साथ खाना जरूर खाएं
अंत में सबसे जरूरी है कि एकसाथ खाना खाएं। एकल परिवारों में माता-पिता को पता ही नहीं होता है कि उनके बढ़ते बच्चे की जिंदगी में चल क्या रहा है। एक साथ खाना खाने से आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। खाने की टेबल पर एक-दूसरे की पसंद नापसंद का पता चलेगा।

विज्ञापन
special tips about teenagers for parents
प्रतीकात्मक तस्वीर

उन्हें जिम्मेदार का पाठ पढ़ाएं
तारीफ  करने में आपको दो मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा, लेकिन इससे उसका पूरा दिन जरूर चमक जाएगा। आपको अपने बच्चों की एक्टिविटीज में उनके साथ हिस्सा लेना चाहिए। अगर आप उसकी आर्ट या क्राफ्ट क्लास में हिस्सा लेने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो आप रात को घर पर भी उनके साथ ये सब कर सकते हैं। अपने बच्चे को उसकी बात कहने और अपने विचारों को सामने रखने का पूरा मौका दें। इस बात को भी समझें कि अब वो बच्चे नहीं हैं। साथ ही बच्चों को जिम्मेदार बनाएं। उन्हें घर के छोटे-छोटे काम करना सिखाएं। आप उसे घर और परिवार की जिम्मेदारियां दें तो इस बात का भी ध्यान रखें उसे आपके द्वारा दिए गए कामों में मजा आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed