बढ़ते बच्चों से सख्त व्यवहार से बचें, उनके मूड को समझें, अपनाएं ये टिप्स
आपको पूरे दिन में से एक समय तय करके रखना चाहिए, जब वो आपके साथ रोज कुछ ना कुछ काम करें। आप दोनों कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जिसमें आपकी और आपके बच्चे दोनों की दिलचस्पी हो। आप पार्क में वॉक पर जा सकते हैं या एक साथ हेयर कट के लिए जा सकते हैं। साथ ही उन्हें प्रबंधन के तरीके बात सकते हैं।
एक साथ खाना जरूर खाएं
अंत में सबसे जरूरी है कि एकसाथ खाना खाएं। एकल परिवारों में माता-पिता को पता ही नहीं होता है कि उनके बढ़ते बच्चे की जिंदगी में चल क्या रहा है। एक साथ खाना खाने से आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। खाने की टेबल पर एक-दूसरे की पसंद नापसंद का पता चलेगा।
उन्हें जिम्मेदार का पाठ पढ़ाएं
तारीफ करने में आपको दो मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा, लेकिन इससे उसका पूरा दिन जरूर चमक जाएगा। आपको अपने बच्चों की एक्टिविटीज में उनके साथ हिस्सा लेना चाहिए। अगर आप उसकी आर्ट या क्राफ्ट क्लास में हिस्सा लेने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो आप रात को घर पर भी उनके साथ ये सब कर सकते हैं। अपने बच्चे को उसकी बात कहने और अपने विचारों को सामने रखने का पूरा मौका दें। इस बात को भी समझें कि अब वो बच्चे नहीं हैं। साथ ही बच्चों को जिम्मेदार बनाएं। उन्हें घर के छोटे-छोटे काम करना सिखाएं। आप उसे घर और परिवार की जिम्मेदारियां दें तो इस बात का भी ध्यान रखें उसे आपके द्वारा दिए गए कामों में मजा आए।