पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा मिलेगा। ट्रेन के एक घंटा लेट होने पर 100 और दो घंटे लेट होने पर 250 रुपये मुआवजे के तौर पर रिफंड होंगे।
2 of 5
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
वहीं, आईआरसीटीसी के सीएमडी एवं प्रबंधक ने मंगलवार को एक बार फिर तेजस का मुआयना कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने तेजस एक्सप्रेस के लेट होने पर मिलने वाले मुआवजे की जानकारी ट्वीट से दी।
3 of 5
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
आईआरसीटीसी के प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की। वहीं, मंगलवार को ट्रेन का रैक लखनऊ जंक्शन लाया गया। इसके बाद आईआरसीटीसी के सीएमडी एमपी मल स्टेशन पहुंचे। उनके साथ प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव भी थे।
4 of 5
तेजस एक्सप्रेस का रैक मंगलवार को जंक्शन लाया गया
- फोटो : amar ujala
जब अफसर ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे, तब उसमें एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही थी। लखनऊ जंक्शन से ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार अक्तूबर को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद छह अक्टूबर से नियमित रूप से यह लखनऊ और नई दिल्ली के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
5 of 5
तेजस एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
किराये पर टैबलेट
अधिकारियों के मुताबिक तेजस में मूविंग टॉकीज की सुविधा दी जाएगी। यात्री 50 रुपये में किराये पर टैबलेट ले सकेंगे। स्टॉप पर उतरने से पहले इसे जमा करना पड़ेगा। यात्रियाें को मोबाइल और टैबलेट पर भी इंटरनेट के जरिये फिल्में देखने की सुविधा मिलेगी।