फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा की बहादुरी को सलाम, जान पर खेलकर बचाई महिला की इज्जत, आरोपियों ने घेरकर पीटा और फाड़ी वर्दी

Fri, 19 Jul 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 19 Jul 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
soldiers molested a lady in lucknow
बहादुर दरोगा अमरकांत त्यागी - फोटो : amar ujala

लखनऊ में महिला सुरक्षा के दावे लगातार फेल नजर आ रहे हैं। सोमवार को गाजीपुर में फैशन डिजायनिंग की छात्रा को सरेराह रोककर ब्लेड से 50 कट मारने की घटना का अभी खुलासा भी नहीं हो सका था कि मंगलवार आधी रात को गोमतीनगर के रिवर फ्रंट पर पति के साथ जा रही महिला को बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ हो गई। शराब के नशे में धुत सेना के रंगरूटों ने महिला को घेरकर छेड़छाड़ व अभद्रता की। उधर से गुजर रहे पर्यटन पुलिस के दरोगा अमरकांत त्यागी महिला को बचाने के लिए नशेबाजों से भिड़ गए। हालांकि, अकेला और निहत्था होने पर नशेबाजों ने उन्हें घेरकर पीटा। दरोगा के बिल्ले नोंच लिए और वर्दी फाड़ दी। किसी तरह उन्होंने वायरलेस सेट से मेसेज भेजकर मदद मांगी, इसके बाद मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने चार नशेबाजों को दबोच लिया। दरोगा अमरकांत त्यागी और महिला की तरफ से उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।


 

soldiers molested a lady in lucknow
पकड़ में आए आरोपी - फोटो : amar ujala

अमरकांत त्यागी ने बताया कि वह रात करीब साढ़े तीन बजे वह पर्यटन मोबाइल से हजरतगंज से होते हुए गोमतीनगर की तरफ जा रहा था तभी रिवर फ्रंट के पास एक महिला के चीखने की आवाज आई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो पता चला कि महिला व उसके पति को चार-पांच बदमाश घेरे हुए हैं। अमरकांत त्यागी और आरक्षी चालक रकी तेवतिया मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इस पर बदमाशों ने दरोगा से गाली-गलौज करते हुए भाग जाने की धमकी दी। अमरकांत ने महिला को उनके चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया तो बदमाशों के और साथी आ गए और उन्होंने हमला कर दिया। उनकी वर्दी के बिल्ले नोंच लिए और वर्दी फाड़कर मारपीट की।

soldiers molested a lady in lucknow
पुलिस की पकड़ में आए आरोपी - फोटो : amar ujala
किसी तरह दरोगा ने वायरलेस सेट से मेसेज करके हमले की सूचना देते हुए मदद भेजने को कहा। कुछ ही देर में गोमतीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर, पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। मौके से कानपुर के सदर बाजार निवासी सौरभ कुमार सिंह, बिहार के सारन मसरख स्थित जजौली गांव के अमन कुमार सिंह, मैनपुर के ओछा नगलादेवी निवासी अमित कुमार और पीजीआई के राजीवनगर में रहने वाले अभिषेक सिंह को दबोचकर थाना ले आया गया।  इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि पर्यटन मोबाइल पुलिस के दरोगा अमरकांत त्यागी और पीड़ित महिला की तरफ से बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर व मारपीट में घायल दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
soldiers molested a lady in lucknow
पुलिस की पकड़ में आए आरोपी - फोटो : amar ujala

ड्यूटी पर अकेले थे दरोगा
पर्यटन मोबाइल पुलिस की जीप में दरोगा अमरकांत त्यागी अकेले ही थे। उनके साथ रहने वाले सिपाही को किसी और ड्यूटी पर भेज दिया गया था। अमरकांत के पास सरकारी असलहा तो दूर एक डंडा तक नहीं था। दूसरी तरफ नशे में धुत बदमाश थे जो कुछ भी कर सकते थे। इसके बावजूद अमरकांत त्यागी जांबाजी दिखाते हुए महिला को बचाने के लिए निहत्थे ही बदमाशों से जूझ पड़े थे। वहीं, महिला ने गोमतीनगर थाने में अपनी तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर वापस ले ली।


 
विज्ञापन
soldiers molested a lady in lucknow
पुलिस की पकड़ में आए आरोपी - फोटो : amar ujala
दबाव में रंगरूटों को थाने से दी जमानत
गोमतीनगर थाने पहुंचे रंगरूटों को बचाने के लिए सेना के कुछ अधिकारी हरकत में आ गए। इंस्पेक्टर समेत कई अधिकारियों को फोन किए गए। दबाव पड़ने पर रंगरूटों को थाना से ही जमानत दे दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed