फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स रैकेट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, होटल मैनेजर ने उगले कई राज, ऐसे बुलाई जाती थीं लड़कियां

Fri, 19 Jul 2019 02:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jul 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Many secret of brothel racket is open by hotel manager in police investigation at Meerut
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। होटल के मैनेजर अशोक कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले दो साल से होटल में लड़कियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-

Many secret of brothel racket is open by hotel manager in police investigation at Meerut
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

होटल में एक घंटे के लिए 2500 रुपये और नाइट स्टे के लिए पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। साहिल होटल से शहर के एक दर्जन होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। पुलिस ने शहर के कई बड़े होटलों को भी रडार पर ले लिया है।

Many secret of brothel racket is open by hotel manager in police investigation at Meerut
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

सीओ संजीव देशवाल और एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया था। जहां से पुलिस ने होटल साहिल के मैनेजर व सेक्स रैकेट के संचालक अशोक कुमार निवासी नेपाल, दूसरे संचालक संजय निवासी मुंडाली, ग्राहक नीरज व सुनील निवासी खरखौदा, अभिषेक निवासी हस्तिनापुर, मनोज निवासी अमरोहा के अलावा खरखौदा और हस्तिनापुर निवासी दो युवतियों को गिरफ्तार कर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many secret of brothel racket is open by hotel manager in police investigation at Meerut
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

एएचटीयू इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आठों आरोपियों को गुरुवार को स्पेशल जीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, होटल मालिक विनोद अरोड़ा पर भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। विवाहिता युवती का पति ऑटो चालक है।

विज्ञापन
Many secret of brothel racket is open by hotel manager in police investigation at Meerut
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

शाम के बाद लाई जाती थीं लड़कियां
सीओ संजीव देशवाल के अनुसार होटल मैनेजर अशोक ने पूछताछ में बताया कि होटल में नीचे की तरफ दुकानें हैं। ऐसे में किसी को शक न हो इसलिए शाम होने के बाद ही होटल में लड़कियां लाई जाती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed