फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यग्रहण कल, लखनऊ में एक मिनट पहले होगा शुरू, राशि के अनुसार करें भगवान की उपासना

Thu, 26 Dec 2019 11:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on your zodiac
प्रतीकात्मक तस्वीर

क्रिसमस के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पड़ने जा रहे खंडग्रास सूर्यग्रहण के चलते नगर के मंदिरों में पूजन दर्शन बुधवार रात को 8 बजे से बंद हो जाएंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह 8:21 बजे से ही सूर्यग्रहण लग रहा है, ऐसे में सूतक के चलते 12 घंटे पहले बुधवार रात 8:21 बजे के बाद से ही मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

solar eclipse on 26 december 2019, effects on your zodiac
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रहण के चलते नगर के हनुमान सेतु मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, कल्याण गिरि मंदिर, ट्रांसगोमती के हनुमान मंदिर, चौक चौपटिया के शिवालय, दुर्गा मंदिरों में बुधवार शाम 8:21 बजे के बाद से दर्शन नहीं हो सकेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार से ही मंदिरों के बाहर चस्पा कर दी गई है। ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा।
solar eclipse on 26 december 2019, effects on your zodiac
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में एक मिनट पहले ग्रहण
आचार्य प्रदीप ने बताया कि अमावस्या को कंकणाकृति (अंगूठी) खंडग्रास सूर्यग्रहण काशी समय अनुसार 26 दिसंबर को सुबह 8:21 बजे से शुरू होगा। 8:21 बजे से स्पर्श के बाद 9:40 बजे ग्रहण का मध्य होगा, 11:14 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा। लखनऊ में यह इस बार एक मिनट पहले 8:20 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on your zodiac
प्रतीकात्मक तस्वीर

जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा ग्रहण का फल
ज्योतिषी पं.राकेश पांडेय ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृति खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा। भारत के अधिकांश भागों से दिखेगा। ग्रहण का स्पर्श मूल नक्षत्र व धनु राशि में होगा। विशेष रूप से मूल नक्षत्र व धनु राशि में जन्म लेने वालों को इस सूर्यग्रहण को नहीं देखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, बच्चों, बुजुर्गों व रोगी को छोड़कर सूर्यग्रहण से 12 घंटे पूर्व आहार वर्जित है। ग्रहण काल में शयन न करें, भोजन न करें। गर्भवती स्त्रियों को विशेष उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
solar eclipse on 26 december 2019, effects on your zodiac
प्रतीकात्मक तस्वीर
विभिन्न राशियों पर इसका फल निम्न प्रकार है -
मेष - मान हानि व शारीरिक कष्ट, हनुमान जी की आराधना करें।
वृष - कठिन कष्ट शक्ति की उपासना करें।
मिथुन - स्त्री-पति को कष्ट, शक्ति की आराधना उत्तम।
कर्क- सुख प्राप्ति।
सिंह- मानसिक कष्ट, शिव की उपासना श्रेष्ठ।
कन्या- मानसिक व शारीरिक कष्ट, ईश उपासना करें।
तुला - धन की प्राप्ति के आसार।
वृश्चिक - आर्थिक कष्ट हो सकता है, हनुमत आराधना श्रेष्ठ।
धनु- शारीरिक व मानसिक कष्ट, विष्णु आराधना श्रेयस्कर।
मकर - ग्रहण दर्शन अशुभ, हनुमत आराधना उत्तम।
कुम्भ - धन लाभ केयोग।
मीन -सुख की प्राप्ति के योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed