फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरियां ही नौकरियां: अगले दो महीने में भरे जाएंगे 16 हजार से ज्यादा पद, देखें-पूरी डिटेल

Thu, 09 Aug 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Aug 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
sixteen thousand jobs to be filled in next two months.

नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने खंड विकास अधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, डॉक्टरों और नर्सों समेत अन्य कई विभागों के खाली 16 हजार से ज्यादा खाली पद भरने के आदेश दिए हैं। यह भर्तियां अगले दो महीने में होंगी।



मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने, कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए खाली पदों का शीघ्र भरा जाना जरूरी है। उन्होंने अफसरों को विभागों से खाली पदों को लेकर भेजे गए प्रस्तावों के मुताबिक चयन और डीपीसी की कार्यवाही जल्द से जल्द शुरू करने को कहा।

sixteen thousand jobs to be filled in next two months.

रिक्त पदों का ब्योरा
कनिष्ठ सहायक : 5281
लेखपाल : 4000
नर्स : 4000
डॉक्टर : 2354
पुलिस उपाधीक्षक : 685
खंड विकास अधिकारी : 145

sixteen thousand jobs to be filled in next two months.
- फोटो : amar ujala

कलेक्ट्रेट व राजस्व कार्यालयों में भरे जाएंगे लिपिकों के खाली पद
कलेक्ट्रेट व राजस्व कार्यालयों में खाली आशुलिपिक व लिपिक संवर्ग के पदों को भी भरा जाएगा। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने इन संवर्गों के खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sixteen thousand jobs to be filled in next two months.

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बैठक में सामने आया कि खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, तहसील व कलेक्ट्रेट में कार्यरत कनिष्ठ सहायक, लेखपाल, उपनिरीक्षक (पुलिस), क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, कृषि, शिक्षा विभाग के रिक्त पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक, स्टाफ  नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ  और सचिवालय के रिक्त समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।

विज्ञापन
sixteen thousand jobs to be filled in next two months.

ग्राम्य विकास विभाग के वर्ष 2015 से 2017 के बीच भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आयोग को करीब 145 खंड विकास अधिकारियों का चयन करना है। इसी तरह गृह विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन के अनुसार, लगभग 236 पुलिस उपाधीक्षकों के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही और 449 रिक्त पुलिस उपाधीक्षकों के पद पर विभागीय डीपीसी की कार्यवाही लंबित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed