Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The name of every third voter has been removed from the list in the Cantt area

Lucknow News: कैंट क्षेत्र में सूची से कम हुआ हर तीसरे मतदाता का नाम

Sun, 15 Nov 2026 04:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
The name of every third voter has been removed from the list in the Cantt area
लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद राजधानी की कैंट विधानसभा सीट पर मतदाता सूची से हर तीन में से एक वोटर का नाम कम हुआ है। संख्या के मामले में सबसे ज्यादा 1.54 लाख मतदाता लखनऊ उत्तर सीट से कम हुए हैं। छूटे या हटाए गए पात्र वोटरों के पास अपना नाम लिस्ट में दोबारा जुड़वाने का मौका है। इसके लिए 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 होगा।
विज्ञापन

राजधानी की सभी नौ विधान सभा सीटों पर एसआईआर से पहले कुल 39.94 लाख मतदाता दर्ज थे। 10 अप्रैल तक हुए पुनरीक्षण के बाद इनकी संख्या 9.14 लाख कम होकर 30.80 लाख रह गई। यह कमी 22.89 फीसदी रही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

मतदाता अपने और परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, पता और फोटो सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं होगा वे फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए 21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। किसी नाम पर आपत्ति या अपात्र का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम-पता संशोधन, निवास परिवर्तन तथा वोटर कार्ड बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में कटे ज्यादा नाम
राजधानी की सभी विधानसभा सीटों की बात करें तो ग्रामीण सीटों पर मतदाताओं के नाम कम कटे हैं। शहरी क्षेत्र यह आंकड़ा ज्यादा रहा है। पुराने लखनऊ में भी मतदाता सूची से नाम कम कटे हैं।



एसआईआर से पहले और बाद में मतदाता
विधान सभा क्षेत्र — पहले — बाद में — कमी- प्रतिशत में कमी
मलिहाबाद — 3,68,641 — 3,30,530 — 38,111- 10.33%
बख्शी का तालाब — 4,95,123 — 4,19,472 — 75,651- 15.28%
सरोजनीनगर — 6,02,159 — 4,60,037 — 1,42,122- 23.60%
लखनऊ पश्चिम — 4,70,362 — 3,82,895 — 87,467- 18.60%
लखनऊ उत्तर — 4,99,019 — 3,44,309 — 1,54,710- 31%
लखनऊ पूर्व — 4,62,625 — 3,19,147 — 1,43,478- 31%
लखनऊ मध्य — 3,72,000 — 2,64,561 — 1,07,439- 28.89%
लखनऊ कैंट — 3,65,590 — 2,40,628 — 1,24,962- 34.18%
मोहनलालगंज — 3,59,016 — 3,18,771 — 40,245- 11.21%
कुल — 39,94,535 — 30,80,350 — 9,14,185- 22.89%
(नोट : मतदाताओं की संख्या में कमी दोनों तारीखों के आंकड़ों का शुद्ध अंतर है, केवल हटाए गए नामों की संख्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed