{"_id":"6af918b8fc1a932d600c26a1","slug":"up-gramin-bank-will-monitor-cyber-fraud-from-its-4-329-branches-monitoring-will-be-strengthened-by-ctmu-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 4329 शाखाओं से साइबर ठगी पर नजर रखेगा यूपी ग्रामीण बैंक, मॉनिटरिंग सेल और सीटीएमयू से मजबूत होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 4329 शाखाओं से साइबर ठगी पर नजर रखेगा यूपी ग्रामीण बैंक, मॉनिटरिंग सेल और सीटीएमयू से मजबूत होगी निगरानी
Sun, 15 Nov 2026 07:58 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:58 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने सभी 75 जिलों की 4,329 शाखाओं में साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल, आई4सी एपीआई समेकन और 24 घंटे एनसीआरपी पोर्टल निगरानी जैसी सख्त व्यवस्थाएं लागू की हैं। अधिकारियों ने ग्राहकों को 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी ठगी से सावधान रहने व फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की अपील की।
विज्ञापन
साइबर ठगी पर नजर रखेगा यूपी ग्रामीण बैंक
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने निगरानी तंत्र मजबूत किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित 4329 शाखाओं में साइबर फ्रॉड रोकने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।
विज्ञापन
इनमें साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग सेल, आई4सी एपीआई समेकन और सीटीएमयू की स्थापना शामिल है। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था भी शुरू की गई है। शुक्रवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष यादव एस. ठाकुर ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी क्षेत्रीय कार्यालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैंक अध्यक्ष ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी पर नजर रखने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एमआरएम और जीआरएम की व्यवस्था भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
वहीं, डीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह ने साइबर अपराध के तीन प्रमुख स्तंभों वित्तीय तंत्र, मानव संसाधन और दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, म्यूल हंटर और आई4सी की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बैंककर्मियों और आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत बताते हुए साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
