Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   entire blueprint of Lucknow Kukrail project will be prepared afresh arbitrariness will be investigated

लखनऊ: कुकरैल परियोजना का पूरा खाका नए सिरे से बनेगा, मनमानियों की होगी जांच; एससी की सीईसी कमेटी ने की पड़ताल

Sun, 15 Nov 2026 07:29 AM IST
Bhupendra Singh विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 07:29 AM IST
सार

लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी और चिड़ियाघर परियोजना के तहत नियमों की अनदेखी कर बिना जमीन हस्तांतरण के शुरू हुए निर्माण कार्यों पर सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। अब इस पूरी परियोजना की नए सिरे से समीक्षा होगी। इसमें 1950 के रिकॉर्ड के आधार पर जंगल की सीमा तय करने, पेड़ों की जियो-टैगिंग करने और मास्टर प्लान को संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
entire blueprint of Lucknow Kukrail project will be prepared afresh arbitrariness will be investigated
कुकरैल नाइट सफारी का प्रस्तावित प्रवेश द्वार।  - फोटो : स्रोत : वन विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित कुकरैल के जंगल में नाइट सफारी और चिड़ियाघर परियोजना में नियमों की अनदेखी कर काम शुरू करने के संकेत मिले हैं। वन विभाग ने जमीन लोक निर्माण विभाग को औपचारिक रूप से सौंपी भी नहीं थी और मौके पर झाड़ियों की सफाई, मिट्टी का समतलीकरण और रास्ता बनाने का काम शुरू हो गया। संरक्षित पेड़ तक को कटान के लिए चिह्नित कर दिया गया। 

विज्ञापन


अब सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) ने इन गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए पूरी परियोजना की नए सिरे से समीक्षा के निर्देश दिए हैं। करीब पांच हजार एकड़ के कुकरैल वन क्षेत्र की सीमा से लेकर निर्माण, पर्यावरणीय मंजूरी और प्राकृतिक जल निकासी तक की जांच होगी। मुख्य सचिव को संशोधित डीपीआर और मास्टर प्लान तैयार कर समिति के सामने रखना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष 1950 के रिकॉर्ड से तय होगी कुकरैल जंगल की सीमा

नए निर्देश के मुताबिक अब कुकरैल वन क्षेत्र की वास्तविक सीमा तय करने के लिए वर्ष 1950 के पुराने अभिलेखों, भारतीय वन अधिनियम 1927, वर्ष 1952 की अधिसूचना और राजस्व व चकबंदी के दस्तावेजों का मिलान होगा। करीब पांच हजार एकड़ वन क्षेत्र की बाउंड्री का निर्धारण किया जाएगा। रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर वन, राजस्व और चकबंदी विभाग संयुक्त सर्वे करेंगे।

निर्माण का दायरा और नक्शा बदलेगा

परियोजना में कहां और कितने निर्माण की जरूरत है, इसकी नए सिरे से समीक्षा होगी। स्थायी निर्माण क्षेत्र घटाने और जंगल को कम से कम नुकसान पहुंचाने के निर्देश हैं। संशोधित डीपीआर और मास्टर प्लान सीईसी की अगली बैठक से पहले देना होगा। पर्यावरणीय मंजूरी समेत दूसरी स्वीकृतियों की भी जांच होगी। जरूरत पड़ने पर एक सप्ताह में मंजूरी संशोधित कराने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

विज्ञापन

कुकरैल के पेड़ों की होगी जियो-टैगिंग, प्रजातिवार सूची बनेगी

नए निर्देश के मुताबिक पूरे वन क्षेत्र के पेड़ों की दोबारा गिनती, जियो-टैगिंग और प्रजातिवार सूची बनेगी। हर पेड़ को पहचान संख्या दी जाएगी। अब कटान केवल अपरिहार्य होने पर ही प्रस्तावित किया जा सकेगा। प्राकृतिक नालों और आर्द्रभूमि का नक्शा बनाकर सुरक्षित क्षेत्र तय होंगे। बिना तकनीकी आधार और पूर्व अनुमति जल प्रवाह नहीं बदला जा सकेगा। भविष्य में फेज-2 या डे-जू बनाने की योजना मौजूदा परियोजना के नियमों और मंजूरियों से बचने का आधार नहीं बनेगी। एडवेंचर पार्क की जमीन पर प्राकृतिक वन क्षेत्र सुरक्षित रखना होगा।

अनधिकृत रूप से किसने शुरू कराया काम, होगी जांच

सीईसी ने 10 सितंबर को कुकरैल का निरीक्षण किया था। इस दौरान जमीन हस्तांतरित होने से पहले ही सफाई, पेड़ों की छंटाई, समतलीकरण और रास्ता बनाने के काम के निशान मिले। मौके पर भारी मशीनों के टायरों के निशान भी पाए गए। अब जांच होगी कि इन कामों की अनुमति किसने दी और इस नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार था।

पर्यावरणविद् आलोक सिंह, अन्य याचिकाकर्ताओं और सिटीजन्स फॉर लखनऊ की आपत्तियों को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। आलोक सिंह का कहना है कि जिन अनियमितताओं की ओर वह दस्तावेजों के साथ ध्यान दिला रहे थे, उन्हें सीईसी ने मौके पर भी सही पाया है। उनकी मांग है कि कुकरैल को वर्ष 1950 में तय मूल उद्देश्य के अनुरूप सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed