Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2027 Congress decides not to change district presidents election preparations intensify

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को नहीं बदलने का लिया फैसला, चुनावी तैयारी तेज

Sun, 15 Nov 2026 07:48 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Nov 2026 07:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने चुनावी रणनीति के तहत मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों को नहीं बदलने का फैसला लिया है, जिससे संगठन में असमंजस खत्म हो गया है और पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ब्लॉक व बूथ के बीच मंडल कमेटियों को प्रदेश मुख्यालय के 'कनेक्ट सेंटर' से जोड़ रही है और अगले सप्ताह तक नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी संभव है।

विज्ञापन
UP Elections 2027 Congress decides not to change district presidents election preparations intensify
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने चुनावी रणनीति के तहत यूपी में मौजूदा जिला और शहर अध्यक्षों को नहीं बदलने का फैसला किया है। इससे संगठन में बदलाव को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति खत्म हुई है और पदाधिकारी फिर सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के प्रस्ताव पर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और शीर्ष नेतृत्व की सहमति के बाद शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद जिला और शहर अध्यक्षों को भी बदलने की चर्चा थी। इन पदाधिकारियों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिम्मेदारी सौंपी थी। बदलाव की आशंका से पार्टी की गतिविधियां धीमी पड़ गई थीं। अब सभी अध्यक्ष चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन

कनेक्ट सेंटर से संचालित होंगी मंडल कमेटियां

चुनाव संचालन के लिए पार्टी ब्लॉक और बूथ के बीच मंडल कमेटियां बना रही है। ज्यादातर जिलों में इनका गठन हो चुका है। ये कमेटियां प्रदेश मुख्यालय के कनेक्ट सेंटर (वाररूम) से सीधे जुड़ी रहेंगी। सेंटर के जरिये दिल्ली और लखनऊ से चुनावी दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे और गतिविधियों की निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा संभव

करीब एक साल से भंग प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह तक संभव है। प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने पुरानी सूची का पुनरीक्षण कर नए नाम जोड़ते हुए प्रस्ताव दोबारा शीर्ष नेतृत्व को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed