{"_id":"5f65f0b48ebc3e74af2fea61","slug":"signal-closed-at-six-chaurahas-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बिजली बिल बकाया, इन छह चौराहों पर सिग्नल बंद, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः बिजली बिल बकाया, इन छह चौराहों पर सिग्नल बंद, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चौराहों पर सिग्नल बंद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के छह प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार को अचानक सिग्नल बंद हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि 30 लाख रुपये बकाया होने के कारण बिजली काट दी गई है। इससे यातायात बाधित हुआ तो पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुगम यातायात के लिए शहर के सभी चौराहों पर सिग्नल सिस्टम से ट्रैफिक संचालित किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को अचानक हजरतगंज चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंग्ला बाजार चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, बांस मंडी चौराहा और विजयपुर अंडरपास चौराहे के सिग्नल बंद हो गए।
3 of 5
चौराहा
- फोटो : amar ujala
इससे यहां कुछ देर ट्रैफिक भी बाधित रहा। इन स्थानों पर तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने लेसा से संपर्क किया तो पता चला कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी होने पर संबंधित विभाग को यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
फिर तत्काल प्रभावित चौराहों पर मैनुअली यातायात संचालन शुरू किया गया। उधर, स्मार्ट सिटी की नोडल कंपनी के अधिकारी के मुताबिक सभी सिग्नल के लिए प्रीपेड बिजली के मीटर लगे हैं। कल तक भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद सिग्नल काम करना शुरू कर देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।