फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपावली बाद काम पर लौटना होगा मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग, हवाई सफर चार गुना महंगा

Mon, 22 Oct 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
seats crisis in trains after diwali
दीपावली बाद अपने काम पर लौटना मुश्किल होगा। दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 350 के पार पहुंच चुकी है। कमोबेश यही स्थिति जयपुर, चंडीगढ़, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों की है। वहीं हवाई जहाज का किराया आसमान छू रहा है। दिल्ली का किराया चार गुना तक बढ़ गया है। सात नवंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली व मुंबई में पढ़ाई व जॉब करने वाले घर आएंगे। पर, त्योहार बाद वापसी में उन्हें मशक्कत करनी पड़ेगी।
seats crisis in trains after diwali
- फोटो : डेमो
दीपावली बाद 10 व 11 नवंबर यानी शनिवार व रविवार से लोगों की वापसी शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 नवंबर को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन लखनऊ मेल की वेटिंग 212 पार कर चुकी है, जबकि 11 नवंबर को इस ट्रेन में वेटिंग 350 पहुंच गई है। 
seats crisis in trains after diwali
- फोटो : डेमो

वेटिंग का यह सिलसिला ऐसे ही दिल्ली जाने वाली एसी सुपरफास्ट, वैशाली, कैफियात, गोरखधाम, काशी विश्वनाथ, शताब्दी व हमसफर एक्सप्रेस का भी है। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाले पैसेंजरों के लिए पुष्पक, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, कुशीनगर एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह सौ से तीन सौ के बीच पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
seats crisis in trains after diwali
- फोटो : डेमो
स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा, बरौनी, छपरा व लखनऊ से करीब दो दर्जन स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन 04403 में 11 नवंबर को 453 सीटें खाली है। ट्रेन बरौनी से साढ़े नौ बजे चलकर अगली दोपहर साढ़े बारह बजे लखनऊ और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 04023 दरभंगा दिल्ली एसी स्पेशल में 10 नवम्बर को 453 सीटें खाली हैं। ये दरभंगा से दोपहर बारह बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 3.40 बजे लखनऊ और दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
 
विज्ञापन
seats crisis in trains after diwali
- फोटो : demo pic
वॉल्वो में खाली सीटें करेंगी सफर आसान
दिवाली से लेकर छठ पूजा तक चलने वाली ट्रेनोें में भले ही सीट खाली न हो, पर परिवहन निगम की वॉल्वो बसों में अभी भी सीट खाली हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली, आगरा, जयपुर, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया के लिए 35 से अधिक वॉल्वो एवं स्कैनिया के साथ ही जनरथ प्रदेश के हर महानगर के बीच आवागमन कर रही हैं।=
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed